Monday, April 13, 2026
29.1 C
Delhi
Monday, April 13, 2026
HomeBig Newsइंस्टाग्राम पर हाईटेक सेक्स रैकेट, हैरान करने वाला खुलासा

इंस्टाग्राम पर हाईटेक सेक्स रैकेट, हैरान करने वाला खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ी गई युवतियां दिल्ली और गोरखपुर से लाई गई थीं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि होटल के मैनेजर ने उन्हें संपर्क कर मुरादाबाद बुलाया था। युवतियों ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें लालच देकर बुलाया गया और

मुरादाबाद उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए सनसनी फैला दी। शहर के व्यस्त बुधबाजार इलाके में स्थित एक होटल में देर रात छापेमारी कर पुलिस ने तीन युवतियों सहित कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस पूछताछ में जानकारी मिली कि यह पूरा सेक्स रैकेट इंस्टाग्राम पर लड़कियों से संपर्क कर और वहीं पर ग्राहकों को बुक कर चलाया जा रहा था।

होटल के कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जब टीम ने होटल में दबिश दी, तो कमरा नंबर 102, 104 और 105 में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। मौके पर ही पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान होटल के अन्य कमरों की भी जांच की गई, जिसमें कई संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले।

यह भी पढ़ें 1cr हवाला रुपयों में डील पुलिस को पड़ी भारी, चार पुलिसकर्मी के बाद एसपी की भी छुट्टी!

दिल्ली और गोरखपुर से बुलाई गई थीं युवतियां
पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ी गई युवतियां दिल्ली और गोरखपुर से लाई गई थीं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि होटल के मैनेजर ने उन्हें संपर्क कर मुरादाबाद बुलाया था। युवतियों ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें लालच देकर बुलाया गया और उनकी इच्छा के विरुद्ध कई ग्राहकों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। ग्राहकों को जुटाने के लिए यह सेक्स रैकेट इंस्टाग्राम का प्रयोग कर रहा था।

पूछताछ के दौरान होटल मैनेजर ने कबूल किया कि वह यह पूरा धंधा होटल मालिक के निर्देश पर चला रहा था। इस अवैध कारोबार से होने वाली कमाई दोनों के बीच बराबर बांटी जाती थी। पुलिस ने होटल मालिक को भी इस मामले में नामजद किया है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें भाजपा विधायक अपनी ही सरकार के विरोध में धरने पर, मुद्दा कांग्रेस के पूर्व मंत्री का!

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular