Saturday, April 11, 2026
27.1 C
Delhi
Saturday, April 11, 2026
HomeBig News1cr हवाला रुपयों में डील पुलिस को पड़ी भारी, चार पुलिसकर्मी के...

1cr हवाला रुपयों में डील पुलिस को पड़ी भारी, चार पुलिसकर्मी के बाद एसपी की भी छुट्टी!

नोट कांड की जानकारी जैसी ग्वालियर रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों को लगते ही dig अमित सांघी ने मामले की जांच का मोर्चा संभाला ओर नोट कांड में शामिल 1 थाना प्रभारी सहित 4 अन्य पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था मामले के बाद से पुलिस की छवि काफी धूमिल हुई कही न कही पुलिस की साख बचाने अब सख्त कार्यवाही करते हुए गुना sp अंकित सोनी को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

गुना मध्यप्रदेश: गुना में हुए हवाला नोट कांड में cm डॉ मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए गुना sp अंकित सोनी को हटाने के निर्देश दिए हैं cm ने x पर पोस्ट कर जानकारी दी है और एक स्पष्ट संदेश दिया है cm ने पोस्ट पर सख्त संदेश देते हुए कहा है कि किसी भी स्तर पर प्रशासनिक लापरवाही अनियमितता स्वीकार नहीं होगी दोषियों पर कठोर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

गुना की रूठियाई चौकी पर यह पूरा मामला घटित हुआ था जहां 20 मार्च रात गुजरात पासिंग एक स्कार्पियो गाड़ी एक करोड़ करीब नगदी की बड़ी रकम लेकर जा रही थी जिसे रूठियाई चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने रोका गाड़ी ओर नगदी गुजरात के जीरा व्यापारी की बताई जा रही है नगदी के बारे में स्पष्ट जवाब नहीं देने पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने 20 लाख लेकर गाड़ी को छोड़ा गया था।

यह भी पढ़ें जाँच की चादर का ताना बाना ऐसे बुनो कि भ्रष्टाचार के गड्ढों को पूरी तरह ढक दे!

मध्यप्रदेश के गुना जिले में बहुचर्चित ‘नोटकांड’ मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गुना एसपी अंकित सोनी ने धरनावदा थाना प्रभारी एसआई (SI) प्रभात कटारे सहित चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबित होने वाले पुलिसकर्मियों में साजिद हुसैन (ASI), देवेंद्र सिंह सिकरवार (प्रधान आरक्षक), सुंदर रमन (आरक्षक) शामिल हैं। प्रारंभिक जांच के दौरान इन चारों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी, जिसके बाद एसपी ने यह कड़ा निर्णय लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी (DIG) अमित सांघी स्वयं इस पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि डीआईजी अमित सांघी ने देर रात तक संबंधित पुलिसकर्मियों से कड़ी पूछताछ की है।

यह भी पढ़ें भाजपा विधायक अपनी ही सरकार के विरोध में धरने पर, मुद्दा कांग्रेस के पूर्व मंत्री का!

डीआईजी अमित सांघी ने स्पष्ट किया था कि इस मामले में केवल निलंबन ही काफी नहीं है, बल्कि एक विस्तृत और गहन जांच (Detailed Investigation) के आदेश भी दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जरूरत है ताकि सच्चाई सामने आ सके।” नोट कांड की जानकारी जैसी ग्वालियर रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों को लगते ही dig अमित सांघी ने मामले की जांच का मोर्चा संभाला ओर नोट कांड में शामिल 1 थाना प्रभारी सहित 4 अन्य पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था मामले के बाद से पुलिस की छवि काफी धूमिल हुई कही न कही पुलिस की साख बचाने अब सख्त कार्यवाही करते हुए गुना sp अंकित सोनी को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular