रतलाम, मध्य प्रदेश: रतलाम जिले के रावटी में बीते बुधवार को हुई एक महिला की हत्या के मामले में सामने आया, मृतिका की हत्या उसी की जेठानी ने अपने दो पुत्रो के साथ मिलकर की थी, आरोपी महिला को शक था कि उसकी देवरानी डायन है और उसकी वजह से परिवार में कई लोगों की मौत हो गई है। रावटी थाना अंतर्गत भीमपुरा में बीते बुधवार को नानीबाई उर्फ नर्मदाबाई पति कैलाश भूरिया 48 की कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी गई थी, हत्या की सूचना मिलते ही रावटी पुलिस ने मौके पर पंहुच कर हत्या का प्रकरण दर्ज किया और तत्परता से जांच करते हुए मात्र 24 घण्टों के भीतर मामले का खुलासा कर दिया।
शासकीय कार्यालयों में महिला सुरक्षा ताक पर, सुप्रीम कोर्ट का ICC गठन का आदेश बेअसर
एसपी अमित कुमार ने आज प्रेस वार्ता में पुलिस को मिली इस सफलता की विस्तार से जानकारी दी कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर उन्होने एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन और सैलाना एसडीओपी श्रीमती नीलम बघेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन इस हत्याकाण्ड को सुलझाने के लिए किया था। वरिष्ठ अधिकारियों, एफएसएल टीम, सायबर टीम, डॉग स्क्वाड सहित पुलिस की विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन किया गया, जमीनी पुलिसिंग, घटना स्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों, परिजनों व संदेहियों से गहन पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आए कि मृतिका की जेठानी धन्नाबाई पति बद्री भूरिया, एवं उसके पुत्र शंकर भूरिया एवं बापु भूरिया ने अंधविश्वास वश मृतिका को (डायन) मानकर उसकी हत्या की, आरोपियों ने 24.09.2025 की रात्रि मृतिका को घर में अकेला पाकर कुल्हाड़ी एवं लोहे की पाइप से वार कर हत्या कर दी और शव को छत से नीचे फेंक दिया।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी धन्नाबाई के पति और ससुर की लगातार बीमारियों के चलते मृत्यु हो गई थी, इसके अलावा धन्नाबाई के पुत्र शंकर की दो पत्नियों की भी एक के बाद एक मौत हो गई थी, शंकर के एक वर्षीय बच्चे की भी बीमारी से मौत हो गई थी, परिवार में लगातार हो रही इन मौतों के लिए आरोपियों ने मृतिका को जिम्मेदार ठहराया धन्नाबाई यह मानने लगी थी कि उसकी देवरानी नानीबाई डायन है और उसी की वजह से परिवार में लगातार मौते हो रही है, अंधविश्वास एवं तंत्र-मंत्र की भ्रांत धारणाओं के चलते आरोपियों ने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें सीएम यादव ने कर दी घोषणा लाड़ली बहना को मिलेंगे ₹1500, जानिए कब से
