Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeCrimeकार सवार ने घर से चुराया अखबार तो थाने में कर दी...

कार सवार ने घर से चुराया अखबार तो थाने में कर दी शिकायत, अनोखा मामला चर्चाओं में 

घर के गेट पर रोज की तरह अख़बार फेंकने वाला अखबार फेंककर चला जाता है।थोड़ी देर में कार सवार युवक आते हैं।कार से एक युवक उतरता है।अखबार चोरी करता है और कार में बैठकर भाग जाता है।

शिवपुरी मध्यप्रदेश: चोरी के तमाम अजीबोगरीब मामले आपने सुने होंगे। ऐसे भी कई मामले सुने होंगे जिसमें कोई छोटी सी चीज़ की चोरी पर भी मामला गर्मा गया हो। ऐसा ही एक मामला शिवपुरी से निकलकर आ रहा है जहां प्रतिदिन घर पर आने वाला अखबार घर के दरवाजे से चोरी हो जाता है और इस चोरी की लिखित शिकायत फरियादी द्वारा संबंधित थाने में की जाती है। अखबार चोर भी कोई गरीब बदहाल नहीं बल्कि हाई प्रोफाइल है क्योंकि यह चोर बाकायदा कार से अखबार चुराने आया था। इस पूरे मामले को सुनकर फरियादी के परिचित और पड़ोसी भी हैरान हैं।

मामला शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां महल रोड पर रहने वाले एक अधिवक्ता के घर के गेट पर रोज की तरह अख़बार फेंकने वाला अखबार फेंककर चला जाता है।थोड़ी देर में कार सवार युवक आते हैं।कार से एक युवक उतरता है।अखबार चोरी करता है और कार में बैठकर भाग जाता है। इस पूरे मामले में फरियादी अधिवक्ता संजीव बिलगइया का कहना है कि वे अपने साथी अधिवक्ता गजेंद्र यादव के साथ एक केस के संबंध में चर्चा कर रहे थे। उसी समय उन्होंने देखा कि एक कार क्रमांक एमपी 07 सीई 6329 उनके गेट पर आकर रुकी। कार में से युवक निकला उसने गेट पर पड़ा अखबार उठाया और भागकर कार में बैठा और चलता बना।

यह भी पढ़ें दिल्ली ब्लास्ट की चौंकाने वाली तस्वीर, ब्लास्ट वेव से फटे फेफड़े और आतें

फरियादी अधिवक्ता संजीव का यह भी कहना है कि सब कुछ उनकी आंखों के सामने घटित बाहर भी गए। कार के पीछे भागे कार वाले युवकों को आवाज़ लगाई। उन युवकों ने फरियादी को देखकर भी नजरअंदाज किया और वहां से अखबार चोरी करके भाग निकलेव इसके बाद अधिवक्ता संजीव ने संबंधित थाने में अखबार चोरी की शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर पता लगाया है कि अख़बार चोर आरोपी ग्वालियर निवासी जाकिर खान है। कार से अख़बार छुड़ाने का मामला तो हैरान करने वाला है ही लेकिन साथ में जो पुलिस गंभीर मामलों में भी जांच में लेट लतीफी करती है। फरियादी की सुनवाई नहीं करती। वह एक अखबार चोरी के लिए इतनी मुस्तैदी से लग गई और उन्होंने अख़बार चोर का पता भी लगा लिया। पुलिस की ऐसी कार्रवाई भी हैरत अंगेज है। 

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular