Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsगर्लफ्रेंड पर आपत्तिजनक कमेंट युवक को गुजरा नागवार, दोस्त की ही कर...

गर्लफ्रेंड पर आपत्तिजनक कमेंट युवक को गुजरा नागवार, दोस्त की ही कर दी हत्या

पुलिस के अनुसार, चारों ने पहले से योजना बनाकर हर्ष की हत्या की साजिश रची थी, जांच में सामने आया कि मृतक हर्ष रतलाम का रहने वाला था, जबकि आरोपी जबलपुर से इंदौर में काम की तलाश में आए थे दोनों पक्षों के बीच पहले सोशल मीडिया पर बहस हुई थी।

इंदौर मध्य प्रदेश: इंदौर में हुई युवक की हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं | गर्लफ्रेंड पर ग़लत कमेंट करने से विवाद इतना बढ़ गया की उसने अपने दोस्त को ही मार डाला। मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई थी, जो अपने दोस्त पीयूष के साथ शहर में नौकरी के इंटरव्यू देने आया था। इंटरव्यू के बाद दोनों एक चाय की दुकान पर पहुंचे, तभी चार युवक वहां आए और हर्ष पर अचानक हमला कर दिया, हमले में हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की है। खजराना थाना पुलिस ने आरोपियों ऋषभ, विजेंद्र, आदित्य और रितुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, चारों ने पहले से योजना बनाकर हर्ष की हत्या की साजिश रची थी, जांच में सामने आया कि मृतक हर्ष रतलाम का रहने वाला था, जबकि आरोपी जबलपुर से इंदौर में काम की तलाश में आए थे दोनों पक्षों के बीच पहले सोशल मीडिया पर बहस हुई थी।

यह भी पढ़ें आतंकियों और तस्करों की राजधानी बना भोपाल! हैरान करने वाले मामले आने वाले खतरे का संकेत!

जिसके बाद यह विवाद व्यक्तिगत स्तर पर बढ़ गया, वही डीसीपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है । पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 2025 के बड़े रेल हादसे; इस बार होंगे सबक या फिर भूली हुई दासतां 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular