ग्वालियर मध्य प्रदेश: अंचल मिलावट के लिए इस तरह कुख्यात है कि यहाँ वह फैक्टरियाँ जिन्हें पहले कभी सील किया गया हो उनमें फिर से मिलावट का खेल चलने लगता जब तक शिकायत न पहुंचे तब तक सोता रहता है। ऐसा ही मामला अभी हाल ही में उजागर हुआ है जहां दाल बाजार में संचालित एक मसाला चक्की पर जब खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापा मारा तो यहाँ धनिया मिर्ची हल्दी के साथ साथ लकड़ी का बुरादा चौकर और तमाम अन्य अपशिष्ट पदार्थ दिखाई दिए जो इन मसालों में मिलाए जा रहे थे। जिस तरह से इन मसालों में मिलावट की जा रही थी वह स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है और यह मसाला चक्की।बड़े स्तर पर इस तरह के मिलावटी मसालों का निर्माण कर रही थी।
जैसे ही बेसमेंट में स्थित इस मसाला चक्की में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पहुंचे तो वहां साबुत हल्दी मिर्ची और धनिया के साथ-साथ ही भारी मात्रा में चौकर लकड़ी का बुरादा और रंग रखे हुए थे। वहां के कर्मचारियों ने बताया कि कल्ली इस चक्की का मालिक है जो लकड़ी के धनिया की पिसाई में मिलाकर मिलावटी मसाला तैयार करता है। टीम ने मौके पर बड़ी मात्रा में ऐसे मिलावटी सामान को पकड़ा है साथ ही मौके से तीस किलो गरम मसाला किलो धनिया तीस किलो चौकर चालीस किलो लकड़ी का बुरादा पचास किलो साबुत धनिया और अन्य सामग्री जब्त की है। यहां बिलावटी मसाला आगे न बन सके यह सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चक्की को सील कर दिया है और इस फर्म का पंजीयन निलंबित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें NEET2026 exam date: 3 मई को परीक्षा, 8 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

आपको बता दें कि यह क्षेत्र मिलावटी सामग्री खासकर मसालों में मिलावट के लिए हमेशा सुर्खियों में रहा है जहां तक इस चक्की की बात है।इस पर पहले भी इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है।इसके बावजूद भी हर बार इस चक्की का संचालक बचकर निकल जाता है और फिर यही मिलावटी जहरीला मसाला बनाने का काम शुरू कर देता है। जो साहब बताता है कि कहीं न कहीं सिस्टम इतना कमजोर है के बार बार किसी न किसी नियम से खेलकर यह संचालक बच निकलता है और फिर से लोगों की मौत का सामान बनाने लगता है। यह जानकारी मिली है कि इस चक्की से मिलावटी मसाला पिस कर बोरियों में भरकर आसपास के जिलों तक सप्लाई किया जाता है।
मिलावटी मसालों से बचने का एकमात्र उपाय है कि आप खड़े मसाले लेकर घर में ही उसकी पिसाई करें और उन्हें उपयोग करें क्योंकि जिस तरह की मिलावट इस चक्की में देखी गई है वह हैरान करने वाली है। इस तरह की मिलावटी सामग्री मसालों के साथ आपके शरीर में जा रही है और कई सारी बीमारियों का कारण बन रही है। यह मिलावट कोर थोड़े से मुनाफे की लालच में आम जनता की जिंदगी के साथ स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इस एक फैक्ट्री को तो खाद्य सुरक्षा विभाग ने सील कर दिया है लेकिन सवाल यह उठता है कि शहर में ऐसी कितनी और फैक्ट्री संचालित हो रही हैं और कितने ऐसे और मिलावटखोर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें फिल्म नहीं हकीकत है पत्नी ने डेढ़ करोड़ लेकर पति उसकी प्रेमिका को सौंप दिया
