Home Blog Page 163

भरोसे में लेकर व्यापार में लगाने के लिए लिया 40लाख और दे दिया धोखा

0

ग्वालियर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें व्यापार में लगाने के लिए अपने परिचितों को पैसा देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया और जब उसे पता चला कि उसका पैसा व्यापार में नहीं लगाया गया है तो पैसा वापस मांगने पर उसे मिली बेइज्जती और धोखा। इस व्यक्ति ने भरोसे में आकर अपने परिचितों को पैसा दिया था। लेकिन उन परिचितों के मन में पहले से ही। कुटिलता भरी हुई थी इसलिए बदले में इस व्यक्ति का भरोसा इन आरोपियों ने तोड़ दिया।

सत्यवान सिंह फौजी है और वह ग्वालियर में आदित्यपुरम में रहते हैं। सत्यवान और उसके परिचित से आरोपियों ने एक फर्म में पैसा लगाने का अनुरोध किया और बताया कि उसे इसमें मोटा मुनाफा हो सकता है इसके बाद 1 साल पहले सत्यवान सिंह और उसके साथी ने आरोपी अनुराग चौहान नीरज शर्मा और सूरज हरसाना को 40 लाख रुपए दे दिए। लेकिन जब काफी दिनों तक उसके पैसे वापस नहीं मिले तो सत्यवान को कुछ आशंका हुई। आरोपियों से पैसा वापसी का आग्रह? किया तो उन्होंने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और धमकाने लगे इसके बाद पुलिस ने सत्यवान सिंह चौहान की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


बाइट-निरंजन शर्मा,एडिशनल एसपी,ग्वालियर क्या कहना है इस मामले में आईये सुनते हैं

ऑनलाइन दोस्ती और प्यार में मिला ऑफलाइन धोखा, लड़की के साथ आखिरी में हुई हैरतंगेज घटना

0

जैसे जैसे इंटरनेट की पहुंच लोगों तक बढ़ती जा रही है। वैसे ही ऑनलाइन दोस्ती और प्यार के परवान चढ़ने के किस्से भी बढ़ते जा रहे हैं। इनमें से केवल उंगली पर गिनने लायक किस्सों का ही सुखद अंत होता है और ज्यादातर ऐसे ऑनलाइन प्यार मोहब्बत के किस्सों का अंजाम बहुत भयावह होता है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे में हुआ जहाँ रहने वाली युवती की दोस्ती ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अहमदाबाद के एक युवक से हुई। जो प्यार में भी बदली लेकिन अंत में जो गंदी हरकत इस ऑनलाइन आशिक ने की, उस हरकत ने इस युवती की जिंदगी बर्बाद कर दी।

डबरा की रहने वाली एक युवती से अहमदाबाद में रहने वाले होतम सिंह चौहान नाम के युवक ने खुद को कुंवारा बताकर दोस्ती की। युवती को उसने शादी का झांसा दिया और मिलने के लिए ग्वालियर भी बुलाया। दोनों के बीच लंबे समय तक यह संबंध चलता रहा। लेकिन कुछ समय बाद डबरा निवासी युवती को पता चला के अहमदाबाद से उससे मिलने वाला युवक बहुत शातिर है और उसने अपनी शादी बीवी और बच्चे की बात होना छुपाकर इस युवती के साथ प्यार का खेल खेला है। तो युवती ने इस शातिर युवक से दूरी बना ली और बात करना भी बंद कर दिया। इसके बाद भी वह युवती पर लगातार बात करने के लिए दबाव डालता रहा। लेकिन युवती जब न तो मिलने के लिए राजी हुई उतना ही बात करने के लिए तो फिर इस। युवक ने जो हरकत की हैरान करने वाली है।

युवती के परिवारजनों ने इस युवती की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी। यह बात अहमदाबाद निवासी होतम सिंह को ना गवार गुजरी और उसने शादी करने वाले लड़के को भडकाकर और गंदी गंदी बातें बता कर शादी तोड़वा दी। इतने पर भी इस वहशी युवक का मन नहीं भरा तो इसने युवती को बदनाम करने और उसकी जिन्दगी को बर्बाद करने की हर संभव कोशिश की। और आखिरी में इस सनकी युवक ने इस। युवती के नाम से एक या दो नहीं 27 फर्जी आईडी फेसबुक पर बना दीं और उन सभी पर युवती की फोटो अपलोड कर दिए और ऑनलाइन दोस्ती और प्यार का यह खेल इस युवती के ऑफलाइन जीवन को नर्क जैसा बना दिया और मजबूरन अंत में इस युवती को पुलिस से गुहार लगानी पड़ी और सनकी युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करानी पड़ी।

निरंजन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर का इस मामले में क्या कहना है, आइए सुनते हैं…

नीम के पेड़ों पर नैटन कैटर पिलर का हमला, पेड़ों को बचाने लिया गया यह एक्शन

0

जिस नीम के पेड़ में ऐसे गुण होते हैं कि तमाम हानिकारक रोगाणु फंगस और जीवों को नष्ट कर देता है। यदि आपको भी कोई रोग हो तो आप नीम। के विभिन्न भागों का प्रयोग करते हैं लेकिन एक ऐसा कीड़ा भी है जो नीम। के पेड़ों को ही पूरी तरह से खत्म कर रहा है। ग्वालियर में नीम के पेड़ों पर ऐसे कीटों का हमला पहली बार हुआ है और जब पर्यावरण प्रेमियों द्वारा घटना को प्रशासन के संज्ञान में लाया गया तो प्रशासन सतर्क हुआ और उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से कीट हमले से नीम। के पेड़ों को बचाने के लिए मुहिम चला दी। ग्वालियर के सेकंड बटालियन में कीड़ों का हमला,नीम के सैकड़ों पेड़ कुतरने की घटना का जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान के निर्देशानुसार उपसंचालक कृषि श्री आर एस शाक्यवार ने तत्काल कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालियर के कीट विशेषज्ञ डाक्टर एस पी एस तोमर एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी घाटीगांव दिलीप कटारिया ने प्रभावित का स्थल निरीक्षण किया

सेकेंड बटालियन ग्वालियर के सुरेंद्र कुमार यादव एवं निरीक्षक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के समक्ष प्रभावित पेड़ों का निरीक्षण किया। जिसके फलस्वरुप वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दिलीप कटारिया ने बताया कि एक अभियान के रूप में सभी केटरपिलर के झुंड को सभी नीम पेड़ से एकत्र कर नष्ट करें। कृषि विशेषज्ञ डाक्टर तोमर ने बताया कि नेटन कैटरपिलर कीट है, जिसका ग्वालियर में नीम के पेड़ पर पहली बार प्रकोप दिखा है इसे जैविक नियंत्रण बेसिलस थ्यूरीजियेन्सिस (बीटी) 2.5ml मात्रा प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए


रसायनिक नियंत्रण हेतु( प्रोफेनोफास 40% +साइपरमेथ्रिन 4%) 2ml प्रति लीटर पानी में* *मिलाकर प्रभावित पेड व कीट पर छिड़काव करें। नीम के पेड़ ऊंचाई पर होते हैं जिस पर पावर स्प्रेयर या ड्रोन के द्वारा छिड़काव करना उचित रहेगा।नइस संबंध में इफको के एरिया मैनेजर को उपसंचालक कृषि ग्वालियर आर एस शाक्यवार ने भी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित पेड़ों पर शीघ्र ड्रोन द्वारा छिड़काव करेंश

सगी बहन के साथ किया दुष्कर्म, फिर घटना छुपाने कर दी हत्या

0

रिश्तों को तारतार करके अपनी हवस मिटाने। की तमाम घिनौनी घटनाएं आपने सुनी होंगी। और ऐसी ही एक घटना रीवा मध्य प्रदेश। से निकलकर आ रही है जहाँ एक सगे। भाई नहीं अपनी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में भाई इतना ज्यादा हैवान और वहशी था कि उसने न केवल बहन के साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसकी हत्या भी कर दी। यह घटना 3 महीने पुरानी हैं लेकिन पुलिस जांच में जब इस घटना की सच्चाई का खुलासा हुआ और पता चला के भाई नहीं इस। दुष्कर्म और हत्या की घटना को अंजाम दिया है। पूरे क्षेत्र में जब यह खबर फैली तो लोगों को विश्वास नहीं हुआ कि देख सगा भाई ही इतनी घिनौनी हरकत कर सकता है।

मामला रीवा जिले के जवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहाँ 24 अप्रैल की रात को इस सगे। भाई ने अपनी बहन को अपनी हवस। का शिकार बनाया और हवस का शिकार बनाने के बाद साक्ष्य को छुपाने के लिए वह सब कुछ किया जो एक दुर्दांत अपराधी करता है। इस घटना में सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि कुकर्मी भाई की उम्र मात्र 13। साल है और उसके बहन की उम्र मात्र नौ।साल है। घटना की रात के दोनों भाई बहन आंगन में एक ही बिस्तर पर सोए हुए थे। घटना के बाद में उसी आंगन से बहन का शब्द बरामद हुआ। जब पुलिस ने पूरी घटना की जांच की तो खुलासा हुआ कि भाई ने ही अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया और फिर घटना को छुपाने के लिए पूरी पूरी योजना के तहत बहन। की हत्या भी कर दी। पुलिस ने जांच में यह भी पाया ही भाई। की कुकृत कुछ पाने के लिए उसकी माँ और दो बड़ी बहनों ने भी। भाई का साथ दिया। घटना के बाद घटना की हकीकत को चौंकाने की कोशिश की इसलिए पुलिस ने माँ और दोनों बहनों को भी गिरफ्तार किया है।

इस घटना के बाद यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि एक तेरह वर्ष का नाबालिग भाई इतना वहशी इतना दरिंदा कैसे हो सकता है? पुलिस की पड़ताल में पता चला है के 13 वर्षीय नाबालिग।कुकर्मी भाई को मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने का बहुत शोक था।। उसको पोर्न वीडियो देखने की लत लग चुकी थी और यही पोर्न वीडियो देखने की लत में इस। नाबालिग भाई को दरिंदा बना दिया। उसके मन में इतनी गन्दी हवस। को भर दिया कि उसने अपनी बहन को ही अपनी दरिंदगी का शिकार बना लिया।

जनहित में अपील; द इंगलेज पोस्ट जनता से अपील करता है जो भी माँ बाप अपने छोटे बच्चों को मोबाइल देते हैं उसमें ऐसी साइट्स को लॉक करने की व्यवस्था रखें वह अपने बच्चों के मोबाईल की सर्च हिस्ट्री को हमेशा चेक करें। वैसे तो बच्चों को मोबाइल दें ही नहीं। लेकिन यदि ऑनलाइन क्लास या किसी अन्य जरूरत के लिए देना भी पड़े तो खास निगरानी जरूर रखें।

एनएसयूआई ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला,जानिए क्यों

0

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग में गड़बडाला का आलम यह है कि यहां पर सभी नियमों कायदों को दरकिनार रखकर उच्च शिक्षा विभाग में काम चल रहा है और इसी तरह की अनियमितताओं को जनता के सामने लाने के लिए छात्र संगठन एन एस यू आई लगातार मैदान में मोर्चा संभाले हुए हैं। लगातार ज्ञापन धरने के बावजूद भी जब छात्र हित में कोई न्याय होता दिखाई नहीं दिया तो एनएसयूआई को ग्वालियर में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर। सिंह परमार पुतला दहन करना पडा।


एनएसयूआई प्रतिमंडल ने ग्वालियर के साइंस कॉलेज के बाहर इंदर सिंह परमार का पुतला दहन किया। एनएसयूआई का कहना है। कि जो b.Ed कॉलेज को संबद्धता जीवाजी विश्वविद्यालय फर्जी तरीके से देता है जो एक ही भवन में कई कोर्स संचालित कर रहे हैं बारंबार एनएसयूआई ने इसकी शिकायत जीवाजी विश्वविद्यालय कुलपति डीसीडीसी से लेकर उच्च शिक्षा विभाग आयुक्त तक को की परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसको लेकर एनएसयूआई ने आज उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का पुतला दहन किया एवं जीवाजी विश्वविद्यालय में धारा 52 लगाने की मांग की और जीवाजी विश्वविद्यालय में स्थाई कुलसचिव की मांग की। पुतला दहन करने वालों में साइंस कॉलेज उपाध्यक्ष ऋषभ गुप्ता, कार्तिक राय, अर्पित राजावत ,आयुष यादव , अभय शर्मा आदि मौजूद थे।

जन शक्ति वेलफेयर सोसाइटी ने स्थापना दिवस पर किया जनसेवा करने वालों का सम्मान

0

ग्वालियर में जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी का स्थापना दिवस ग्वालियर सिटी सेंटर स्थित बाल भवन में भव्य पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ ‌।इस अवसर पर ग्वालियर गौरव सम्मान के तहत ग्वालियर के अंदर अलग अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में संत कृपाल जी महाराज उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर की गई।


स्थापना दिवस कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में रिटायर्ड सीएसपी अशोक सिंह भदौरिया, एस डी ओ पी संतोष पटेल डॉ आर के एस धाकड़ डीन जेएच। ग्वालियर ,डॉ रवि शकर डालमिया एवं मिसेज़ प्रतिष्ठा डालमिया, उपेंद्र परमार जिला अध्यक्ष करणी सेना कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी अरुणेश सिंह भदौरिया के द्वारा की गयी। इस अवसर पर जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणेश सिंह भदोरिया के द्वारा बताया गया कि हमारी संस्था जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी का प्रथम प्रयास रोजगार दिलाना है एवं गरीब असहाय लोगों को उनके हक के लिए लड़ना हमारी संस्था के द्वारा कई ऐसे कार्य किया जा रहे हैं जिसके द्वारा कई लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है आज मुझे बड़ी खुशी हो रही है कि हमारी संस्था का स्थापना दिवस की शुभ अवसर पर आप सभी लोग उपस्थित हैं जिनका हम गरिमामय सम्मान कर रहे हैं सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा पत्रकारों ,डॉक्टर्स, टीचर्स, पुलिस कर्मियों एवं समाजसेवियों का सम्मान मोमेंटो के साथ फूल माला पहनाकर किया गया।

सम्मानित होने वाले डॉक्टर्स में शहर के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजोरिया, गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के डीन आर के एस धाकड़। वह शहर के प्रतिष्ठित हृदय रोग चिकित्सक डॉ॰ डालमिया का सम्मान किया गया। पत्रकारों में हरिश चंद, हरीश दुबे, और गजेंद्र इंगले का सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में सोसाइटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया ,राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा ,राष्ट्रीय संरक्षक जगमोहन सक्सेना , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अंजू भदौरिया, महिला प्रदेश अध्यक्ष हेमलता तोमर , महिला ज़िला अध्यक्ष रानू शर्मा , महिला ज़िला उपाध्यक्ष रेनू चौहान,मीडिया प्रभारी अजय पोशिया पब्लिक रिलेशन ऑफिसर विवेक डांगरोलिया , ग्वालियर ज़िला अध्यक्ष नितिन सिंह कुशवाह राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष आर के शुक्ला , राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र ककवानी ,प्रदेश महा सचिव श्याम सिंह कुशवाह, समाजसेवी वरुण सक्सेना जी , सुधीर ज्योवकर एवं जनशक्ति वेलफेयर सोसाइटी के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

कमलनाथ ने सरकार से शिक्षा की स्थिति पर उठाए यह सवाल

0

पूर्व सीएम ने कहा है कि मध्य प्रदेश में शिक्षा की स्थिति बदहाल है। अब स्कूलों में मौजूद शिक्षकों की संख्या में विसंगति सामने आ रही है। हैरानी की बात है कि जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या शून्य हैं, वहाँ सरकार ने दो-दो शिक्षक पदस्थ कर रखे है,

कमलनाथ ने बताया‘मध्यप्रदेश में शिक्षा की बदहाली का क्रम निरंतर जारी है। कुछ दिन पहले 2000 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में पहली कक्षा में एक भी एडमिशन नहीं होने और पिछले चार शैक्षणिक सत्र में सरकारी प्राथमिक स्कूलों में पहली कक्षा में एडमिशन लगातार घटने की खबर ने सबको चिंता में डाल दिया था। अब स्कूलों में मौजूद शिक्षकों की संख्या में विसंगति सामने आ रही है। हैरानी की बात है कि जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या शून्य हैं, वहाँ सरकार ने दो-दो शिक्षक पदस्थ कर रखे है, वहीं लगभग 485 ऐसे स्कूल हैं जहां छात्रों की संख्या 150 के लगभग होने के बावजूद वहाँ एक भी शिक्षक पदस्थ नहीं है।’

नितिन गडकरी ने नेशनल हाईवे पर लगने वाले टोल को लेकर किया बड़ा फैसला । कर दी यह घोषणा….

0

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा फैसला लेते हुए मौजूदा टोल सिस्टम को खत्म कर दिया है. इसके साथ ही सैटेलाइट टोल कलेक्शन सिस्टम लॉन्च करने की घोषणा की है. उन्होंने शुक्रवार (26 जुलाई) को कहा कि सरकार टोल खत्म कर रही है और जल्द ही सैटेलाइट आधारित टोल संग्रह प्रणाली शुरू की जाएगी. इस सिस्टम को लागू करने के पीछे का उद्देश्य टोल कलेक्शन को बढ़ाना और टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ को कम करना है.

राज्यसभा में एक लिखित जवाब देते हुए भी उन्होंने कहा था कि सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय वैश्विक नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) लागू करने जा रहा है. ये अभी सिर्फ चुनिंदा टोल प्लाजा पर होगा. ओर नितिन गडकरी ने कहा था, “अब हम टोल खत्म कर रहे हैं और सैटेलाइट आधारित टोल संग्रह प्रणाली होगी. आपके बैंक खाते से पैसे कटेंगे और आप जितनी दूरी तय करेंगे, उसके हिसाब से शुल्क लिया जाएगा. इससे समय और पैसे की बचत होगी. पहले मुंबई से पुणे जाने में 9 घंटे लगते थे, अब यह घटकर 2 घंटे रह गया है.”

25 जून, 2024 को जीएनएसएस-बेस्ड सिस्टम पर हितधारकों से परामर्श करने के लिए एक इंटरनेशनल वर्कशॉप आयोजित की गई थी. इसके बाद 7 जून, 2024 को वैश्विक अभिरुचि अभिव्यक्ति (ईओआई) प्रस्तुत की गई, जिसमें व्यापक औद्योगिक भागीदारी को आमंत्रित किया गया. ईओआई प्रस्तुत करने की आखिरी तारीख 22 जुलाई, 2024 थी.

पिछले साल भी सिस्टम की जानकारी दी थी।

इससे पहले दिसंबर में, नितिन गडकरी ने घोषणा की थी कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का टारगेट मार्च 2024 तक इस नई प्रणाली को लागू करना है. टोल प्लाजा पर प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और वेटिंग टाइम को कम करने के प्रयासों के बारे में वर्ल्ड बैंक को सूचित किया गया है. FASTag की शुरुआत के साथ, टोल प्लाजा पर औसत प्रतीक्षा समय में उल्लेखनीय कमी आई है. कर्नाटक में NH-275 के बेंगलुरु-मैसूर खंड और हरियाणा में NH-709 के पानीपत-हिसार खंड पर इसको आजमाया चा जुका है.

मोबाइल और चार्जर सस्ता होने पर क्यों उठ रहे हैं लोगों के मन में सवाल…….

0

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने संसद में बजट पेश कर दिया है. बजट भाषण के दौरान उन्होंने मोबाइल फोन और चार्जर की कीमतें घटाने की बात कही. उन्होंने बताया कि मोबाइल और चार्जर पर सरकार ने कस्टम ड्यूटी 20% से कम करके 15% कर दिया है. इसका मतलब है कि अब मोबाइल और चार्जर की खरीद पर लोगों को 5% कम देने होंगे. ऐसे में आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि 5% की कमी आने के बाद फोन और चार्जर को कितने रुपये में खरीदा जा सकेगा. आइए इस बारे में जानते हैं.  

मान लीजिए कि आप जो फोन खरीदने वाले हैं उसकी कीमत 20 हजार रुपये है. इसपर पहले 20% ड्यूटी लगती थी. मतलब 20 हजार रुपये के हिसाब से 4 हजार रुपये कस्टम ड्यूटी लगने के बाद इस फोन की कीमत 24000 रुपये हो जाती है. लेकिन अब 5% की कटौती कर दी गई है. यानी कि 20 हजार रुपये के फोन पर 15% कस्टम ड्यूटी लगेगी. ऐसे में अगर 20 हजार रुपये के हिसाब से 15% कस्टम ड्यूटी लगाते हैं तो 3 हजार रुपये बनता है. इसका मतलब है कि आपके फोन की कीमत 23 हजार रुपये हो जाएगी. पते की बात ये है कि जिस फोन को खरीदने के लिए आपको 24 हजार रुपये देने पड़ते, उसे खरीदने के लिए अब आपको 23 हजार रुपये देने पड़ेंगे. यानी कि आपके एक हजार रुपये बचेंगे. 

कितने में मिल सकता है चार्जर?

मोबाइल फोन की तरह चार्जर पर भी अब 15% कस्टम ड्यूटी लगेगी. मान लीजिए अगर आपके चार्जर की कीमत 1 हजार रुपये है. अगर इसपर 20% की कस्टम ड्यूटी लगती है तो 1000 रुपये का 20% बनता है 200 रुपये. यानी आपको एक चार्जर के 1200 रुपये खर्च करने पड़ते थे. लेकिन अब 15% कस्टम ड्यूटी के हिसाब से 1150 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. कुल मिलाकर 20 हजार रुपये के फोन को खरीदने वाले ग्राहक को 1000 रुपये का फायदा होगा और 1 हजार रुपये का चार्जर खरीदने पर 50 रुपये का फायदा होगा.

शिवराज सिंह चौहान ने ऐसा क्या कहा कि जिसके कारण कमलनाथ बीजेपी  में शामिल नहीं हुए …

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कल चर्चाओं में हैं। उन्होंने एमपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा से नौ बार के सांसद रहे कमलनाथ से जुड़ा एक खास राज  कई महीने से अपने मन को कोने में छिपा कर रखा है। जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो वे इस राज़ से बचते नजर आए।

कमलनाथ से बनते- बनते रूक गई- शिवराज

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने एक टीवी इंटरव्यू में कांग्रेस वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बीजेपी में आने पर बड़ी ही अनसुलझी टिप्पणी की। दरअसल शिवराज सिंह चौहान से  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद एमपी कांग्रेस में हुई उथल पुथल को लेकर सवाल किया कि- क्या यह सच है कि आप कमलनाथ को भी बीजेपी में लाने वाले थे ?

क्या आपकी बात कमलनाथ से बनते-बनते रुक गई थी? तो इस पर शिवराज सिंह चौहान ने दो टूक जवाब दिया, “यह राज की बात है इसको राज ही रहने दो। फिर सवाल किया क्या कमलनाथ के बीजेपी में आने की संभावना अभी भी है? इस पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “मैं नहीं कहता…इस बारे में तो वही बता पाएंगे।

हार के बाद कांग्रेस में मची ,हड़कंप के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहां

उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि जब मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने वाले थे, तो उस दौरान कांग्रेस के कई साथियों ने अपने-अपने शपथ ग्रहण की तैयारियां तक कर ली थीं, उन्होंने अपने नए सूट भी सिला लिए थे, पर प्रदेश में परिणाम उनकी सोच से विपरीत आए, मध्य प्रदेश की हार के बाद कांग्रेस के कई मित्र इधर-उधर के रास्ते देखने लगे थे। कई मित्र तो आकर बीजेपी में शामिल भी हुए हैं।