Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsभरोसे में लेकर व्यापार में लगाने के लिए लिया 40लाख और दे...

भरोसे में लेकर व्यापार में लगाने के लिए लिया 40लाख और दे दिया धोखा

ग्वालियर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें व्यापार में लगाने के लिए अपने परिचितों को पैसा देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया और जब उसे पता चला कि उसका पैसा व्यापार में नहीं लगाया गया है तो पैसा वापस मांगने पर उसे मिली बेइज्जती और धोखा। इस व्यक्ति ने भरोसे में आकर अपने परिचितों को पैसा दिया था। लेकिन उन परिचितों के मन में पहले से ही। कुटिलता भरी हुई थी इसलिए बदले में इस व्यक्ति का भरोसा इन आरोपियों ने तोड़ दिया।

सत्यवान सिंह फौजी है और वह ग्वालियर में आदित्यपुरम में रहते हैं। सत्यवान और उसके परिचित से आरोपियों ने एक फर्म में पैसा लगाने का अनुरोध किया और बताया कि उसे इसमें मोटा मुनाफा हो सकता है इसके बाद 1 साल पहले सत्यवान सिंह और उसके साथी ने आरोपी अनुराग चौहान नीरज शर्मा और सूरज हरसाना को 40 लाख रुपए दे दिए। लेकिन जब काफी दिनों तक उसके पैसे वापस नहीं मिले तो सत्यवान को कुछ आशंका हुई। आरोपियों से पैसा वापसी का आग्रह? किया तो उन्होंने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और धमकाने लगे इसके बाद पुलिस ने सत्यवान सिंह चौहान की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


बाइट-निरंजन शर्मा,एडिशनल एसपी,ग्वालियर क्या कहना है इस मामले में आईये सुनते हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular