Monday, April 13, 2026
29.1 C
Delhi
Monday, April 13, 2026
HomeExclusiveमधुमक्खी के जानलेवा हमले में 24 भेड़ों की मौत

मधुमक्खी के जानलेवा हमले में 24 भेड़ों की मौत

मधुमक्खियों के हमले से 24 भेड़ों की मौत हो गई। घटना में राजस्थान का एक चरवाहा भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीहोर रेफर किया गया है। मृत भेड़ें मौके पर ही पड़ी हुई हैं। घायल चरवाहे की पहचान हरतीगा राम पिता रूपा जी देवासी के रूप में हुई है,

शाजापुर: मध्यप्रदेश: मधुमक्खी के काटने से भेड़ों की मौत का यह मामला आपको हैरान कर सकता है। यह हकीकत सामने आ रही है अवंतिपुर बड़ोदिया थाना क्षेत्र के तिलावद मैना पुलिस चौकी क्षेत्र से जहां ग्राम सलकनखेड़ी में मधुमक्खियों के हमले से 24 भेड़ों की मौत हो गई। घटना में राजस्थान का एक चरवाहा भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीहोर रेफर किया गया है। मृत भेड़ें मौके पर ही पड़ी हुई हैं। घायल चरवाहे की पहचान हरतीगा राम पिता रूपा जी देवासी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम काम्बा, तहसील आहोर, जिला जालौन का निवासी है। वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ मध्य प्रदेश में 350 भेड़ें लेकर आया था। उसके एक साथी नाथा जी को भी चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें मौत का हाईवे, चार साल से चार लेन के इंतजार में चार हिस्सेदारों का खेल और अनगिनत मौत

तिलावद पुलिस चौकी की सूचना पर पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम किया। चौकी प्रभारी घनश्याम बैरागी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौका मुआयना कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। चरवाहा हरतीगा राम ने बताया कि वे तीन महीने से अपनी भेड़ों के साथ मध्य प्रदेश में हैं। यह उनके लिए दूसरी बड़ी त्रासदी है। इससे पहले 25 फरवरी को मैना के साप्ताहिक बाजार से खरीदी गई मिलावटी हल्दी खिलाने के बाद उनके समूह की 220 भेड़ों की मौत हो गई थी। घटना ने चरवाहा समूह को भारी नुकसान पहुंचाया है। हरतीगा राम ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें देश में जरूरी दवाओं की होगी किल्लत! इज़राइल ईरान युद्ध का एक और इफेक्ट!

Play

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular