Monday, April 20, 2026
37.1 C
Delhi
Monday, April 20, 2026
HomeBig Newsउपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने दिया इस्तीफा, अचानक इस्तीफे से हर कोई...

उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने दिया इस्तीफा, अचानक इस्तीफे से हर कोई हैरान

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अटेर विधायक हेमंत कटारे ने पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि संगठन इस पद की जिम्मेदारी किसी और दे, वह पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। इस पद के लिए मुझे योग्य समझा गया। इसके लिए मैं हमेशा पार्टी का आभारी रहूंगा। 

भोपाल मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश की सियासी गलियारों से एक बड़ी हलचल पैदा करने वाली खबर सामने आ रही है। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि वह परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। जिसके कारण पद का त्याग किया है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में खलबली में मच गई। हालांकि, हेमंत कटारे की ओर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अटेर विधायक हेमंत कटारे ने पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि संगठन इस पद की जिम्मेदारी किसी और दे, वह पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। इस पद के लिए मुझे योग्य समझा गया। इसके लिए मैं हमेशा पार्टी का आभारी रहूंगा। आज अटेर विधायक हेमंत कटारे की वैवाहिक वर्षगांठ है। वह विधानसभा में करीब 4 बजे के आसपास मौजूद थे। इसके बाद वह अचानक बाहर आ गए। कटारे के इस फैसले के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले समय में पार्टी संगठन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें कलेक्टरों की रिश्वतखोरी पर मंत्री जी की मुहर! अफसरशाही में भ्रष्टाचारी पर मंत्री जी का बयान चौंकाने वाला

आपको बता दें कि इस समय मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और बजट सत्र के दौरान ही अभी कल ही कैलाश विजयवर्गीय संसदीय कार्यमंत्री द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के लिए अपशब्द कहे गए थे औकात में रहने की बात तक कही गई थी जिसके बाद आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय के पुतले जलाते हुए उग्र प्रदर्शन किया था। जब विधानसभा में सत्र चल रहा हो उस बीच अचानक से उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का यह इस्तीफा कई सवाल खड़े कर रहा है। और इस्तीफे को लेकर मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर चल पड़ा है। 

यह भी पढ़ें NEET2026 exam date: 3 मई को परीक्षा, 8 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular