Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig NewsLEH VIOLENCE UPDATE; सोनम वांगचुक एनएसए में गिरफ्तार इंटरनेट सेवाएं बंद

LEH VIOLENCE UPDATE; सोनम वांगचुक एनएसए में गिरफ्तार इंटरनेट सेवाएं बंद

लद्दाख में राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया है

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली: लेह में लोकोलाइट्स की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया और हालात को काबू करने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने पड़े।आंदोलन को लीट करने वाले सोनम को गिरफ्तार किया गया है और क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। लद्दाख में राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया है। लेह में बंद और विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई भीषण झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ही वांगचुक की गिरफ्तारी हुई है और गिरफ्तारी के बाद लेह में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

स्थानीय संगठनों और वांगचुक समर्थकों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची के तहत विशेष संरक्षण की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। आंदोलन के तेज़ होने के साथ ही प्रशासन ने एहतियातन कई इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है। सोनम वांगचुक को शाम 2:30 बजे लद्दाख पुलिस प्रमुख एस.डी. सिंह जम्वाल के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया। हालांकि, उन पर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें MP High Court: 4.82 लाख मामले पेंडिंग, निपटारे के लिए लिया ऐतिहासिक फैसला

गृह मंत्रालय ने इस हिंसा के लिए सोनम वांगचुक को जिम्मेदार ठहराया है। वांगचुक, जो लेह एपेक्स बॉडी के प्रमुख सदस्यों में से एक हैं, कर्गिल डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ मिलकर राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची लागू करने की मांग को लेकर पिछले पांच वर्षों से आंदोलन चला रहे हैं। हालांकि, सोनम वांगचुक ने इन आरोपों से इनकार किया है और हिंसा की निंदा करते हुए अपना 15 दिन से जारी अनशन बुधवार को समाप्त कर दिया था। उमर अब्दुल्ला ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को दुर्भागपूर्ण बताया। 

यह भी पढ़ें प्रेम में फंसाया, शारीरिक संबंध बनाए, अश्लील वीडियो बनाए और इंस्टाग्राम पर किए लोड

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular