Tuesday, April 21, 2026
38.1 C
Delhi
Tuesday, April 21, 2026
HomeBig Newsप्रेम में फंसाया, शारीरिक संबंध बनाए, अश्लील वीडियो बनाए और इंस्टाग्राम पर...

प्रेम में फंसाया, शारीरिक संबंध बनाए, अश्लील वीडियो बनाए और इंस्टाग्राम पर किए लोड

युवक द्वारा भोली-भाली लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करने और वीडियो रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आने पर पुलिस भी हैरान थी हालांकि पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है

धार मध्यप्रदेश: धार जिले के टांडा क्षेत्र से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बना इंस्टाग्राम पर डालने का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। और इस मामले में आरोपी ने एक नहीं दो नहीं बल्कि 3 3 लड़कियों लड़कियों को पहले प्रेमल में फंसाया। उसके बाद उनको बहकावे में लिया। उसके बाद उनसे शारीरिक संबंध बनाए और शारीरिक संबंध बनाते समय ही लड़कियों के अश्लील वीडियो भी शूट कर लिए और इसके बाद में इस सन की आरोपी ने लड़कियों के अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए। 

 युवक द्वारा भोली-भाली लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करने और वीडियो रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आने पर पुलिस भी हैरान थी हालांकि पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर तीन अलग-अलग दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में जो जानकारी मीडिया को दी है उसके अनुसार टांडा थाना क्षेत्र में आकाश नामक युवक, जो गुजरात के मोरबी में काम करता है, ने दो नाबालिग लड़कियों और एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनसे अवैध संबंध बनाए और उनका वीडियो रिकार्ड कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की। आकाश ने तीनों लड़कियों को फंसाकर उनके साथ अवैध संबंध बनाए, वीडियो बनाया और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। जब लड़कियों ने विरोध किया तो उसने सोशल मीडिया पर आईडी बनाकर उनके वीडियो को वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को बीएनएस, पाक्सो व आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।

सोशल मीडिया के इस युग में एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि किस तरह से आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रही है। आज भी लड़कियां इतनी जागरूक नहीं हैं कि पहले तो वह किसी के बहकावे में न आएं। यदि आप भी जाएं तो अपने संबंधों को इस हद तक न जाने दें कि वह किसी को वीडियो बनाने तक की अनुमति दे दें। जिस तरह से आजकल ऐसे मामलों की बाढ़ आई हुई है वह साफ बताता है कि अब एक सही पैरंटिंग के जरिए अपने बच्चों को इस तरह के मामलों में भी शिक्षित करने की और जागरूक करने की जरूरत है ताकि वह ऐसे किसी गतिविधि में न फंस पाए। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular