Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeCrimeग्वालियर में बढ़ता गैंगस्टर्स कल्चर, लॉ एंड ऑर्डर के लिए आने वाले...

ग्वालियर में बढ़ता गैंगस्टर्स कल्चर, लॉ एंड ऑर्डर के लिए आने वाले समय में बड़ा खतरा

ग्वालियर में बढ़ रहे गैंग कल्चर से यह खतरा पैदा हो गया है कि आने वाले समय में कभी भी अपराध में अचानक बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। ग्वालियर में ऐसी तमाम गैंग सक्रिय हैं जो अपने गैंगस्टर होने का खुलेआम दिखावा सोशल मीडिया पर कर रही हैं जिससे अन्य लोग भी अपराध की दुनिया में ग्लैमर की तलाश में आकर्षित हो सकते हैं।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर में पिछले दो साल में अपराधों के ग्राफ में गिरावट आई है और जितने भी संगीन अपराध हुए भी हैं तो उसमें से ज्यादातर में पुलिस ने अपराधियों को जल्द ही पकड़ने में सफलता भी हासिल की है। ऐसी इक्का दुक्का ही घटनाएं होंगी जिसमें अपराधी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। अपराध के ग्राफ में गिरावट कहीं न कहीं एक सुकून की खबर है लेकिन इसके साथ ही ग्वालियर में बढ़ रहे गैंग कल्चर से यह खतरा भी पैदा हो गया है कि आने वाले समय में कभी भी अपराध में अचानक बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। ग्वालियर में ऐसी तमाम गैंग सक्रिय हैं जो अपने गैंगस्टर होने का खुलेआम दिखावा। सोशल मीडिया पर कर रही हैं जिससे अन्य लोग भी अपराध की दुनिया में ग्लैमर की तलाश में आकर्षित हो सकते हैं। 

ग्वालियर में ऐसे तमाम टशन दिखाते युवा।सोशल मीडिया पर आपको सक्रिय नजर आएंगे जो फेसबुक इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफार्म पर अपने ऐसे लग्जरी लाइफ के तमाम फोटो और वीडियो साझा कर रहे हैं जो भड़काऊ हैं और किशोर अवस्था से गुजर रहे बच्चों को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे तमाम वीडियो में इन गैंग के सदस्य बंदूक पिस्टल का प्रदर्शन करते हुए अपनी हाई प्रोफाइल लाइफ का प्रदर्शन करते हैं। इनके सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट को अच्छी खासी रीच मिल रही है।तमाम किशोर इनके स्टेशन को पसंद कर रहे हैं और इनके ऐसे वीडियो को लाइक कर रहे हैं जो एक गंभीर चिंताजनक विषय है। ग्वालियर में ऐसी कुछ गैंग सक्रिय हैं जो युवाओं को गलत रास्ते पर ले जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें तान्या मित्तल का नया विवाद, भाई ने दी इन्फ्लुएंसर को धमकी

कुछ साल पूर्व मुरार में केशव यादव गैंग सुर्खियों में आई थी। जब इस गैंग के गुर्गों ने जमीन व्यवसायी अजय सिंह राणा को बीच सड़क पर घेर कर दिल दहाड़े जानलेवा हमला किया था। हालांकि हमले के बाद पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब हुई और अभी वह जेल में हैं लेकिन जिस तरह के वीडियो उसके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पड़े हुए हैं वह उसकी हाई प्रोफाइल जीवन शैली को दर्शाते हैं। उसने बाकायदा लाखों रुपये खर्च कर एक गाना भी बहुत ही हाईटेक तरीके से रिकॉर्ड करवाया था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस गैंग के इन वीडियोज को तमाम किशोर देखते हैं और अच्छी खासी रीच लाइक भी इनको मिलती है।

इसी तरह का एक नाबालिग बच्चों का गैंग भी सोशल मीडिया पर सक्रिय है। इस गैंग के सदस्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर ऐसे तमाम वीडियो और रील अपलोड करते हैं जो आपत्तिजनक हैं। फिर भी इन पर अच्छे खासे व्यूज और लाइक इन्हें मिल रहे हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस गैंग के अधिकांश सदस्य नाबालिग हैं। इस गैंग ने तमाम सनसनीखेज वारदातें की हैं और जब यह अपनी टशन वाले हाई प्रोफाइल लाइफ के वीडियो शेयर करते हैं तो कहीं ना कहीं युवाओं के मस्तिष्क पर गलत प्रभाव डालते हैं। ऐसा ही एक गैंग बाबा गैंग भी काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।अभी हाल ही में इसके एक सदस्य को पकड़े जाने पर पुलिस के सामने लंगड़ा कर चलने का नाटक काफी सुर्खियों में रहा था। इस गैंग के सदस्य भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और हाई प्रोफाइल लाइफ के साथ तमाम पोस्ट इनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देखे जा सकते हैं। 

बात केवल इन 3 गैंग की ही नहीं है। इनके अलावा भी तमाम ऐसे अपराधी हैं जो सोशल मीडिया पर अपना टशन दिखाते वीडियो और रील अपलोड करते हैं। ऐसे तमाम अपराधी हैं जो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं। महंगी गाड़ी महंगे कपड़े महंगी लाइफस्टाइल को एन्जॉय करते हुए इनके यह वीडियो अपरिपक्व युवाओं को अपराध की ओर आकर्षित कर सकते हैं। यह एक गंभीर विषय है और जिस तरह से इनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स की रिच है व्यूज और लाइक मिल रहे हैं वह कहीं न कहीं आने वाले समय के बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें प्रेम में फंसाया, शारीरिक संबंध बनाए, अश्लील वीडियो बनाए और इंस्टाग्राम पर किए लोड

शासन प्रशासन को इस आने वाली गंभीर समस्या की ओर अभी से सक्रिय होना चाहिए और ऐसे तमाम फेसबुक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर रोक लगानी चाहिए जो इन गैंग के सदस्यों द्वारा संचालित हैं या अन्य अपराधियों द्वारा संचालित हैं और उन पर इस तरह के टशन दिखाते हुए वीडियो और रील अपलोड किए जा रहे हैं। यदि समय रहते इस गंभीर मामले में कार्यवाही नहीं की जाती है तो आने वाले समय में इसके दुष्परिणाम हमें झेलने पड़ सकते हैं। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular