Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsरऊफ और फरहान के आपत्तिजनक इशारे, बीसीसीआई हुआ सख्त, जल्द होगी दोनों...

रऊफ और फरहान के आपत्तिजनक इशारे, बीसीसीआई हुआ सख्त, जल्द होगी दोनों पर कार्यवाही

मैच के दौरान ही हैरिस रऊफ अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल से भिड़े भी थे। इसको लेकर बीसीसीआई ने कड़ी आपत्ति जताई है। बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने कहा कि मैदान पर इस तरह की हरकतें खेल भावना के विपरीत हैं। हमने इसको लेकर एंडी पायक्राफ्ट से शिकायत की है

डिजिटल डेस्क स्पोर्ट्स: भारत पाकिस्तान के बीच एशिया कप मैच के दौरान जिस तरह की हरकतें हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान ने की, दोनों का जमकर विरोध हुआ। उनकी हरकत ने खेल भावना को शर्मसार किया। हालांकि तत्काल ही आईसीसी ने दोनों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन अब उन दोनों की आपत्तिजनक हरकतों पर बीसीसीआई गंभीर नजर आ रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई इन दोनों के ऊपर सख्त कार्रवाई जरूर कराएगा और करानी भी चाहिए क्योंकि यह हरकतें भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए युद्ध को लेकर की गई थी।

भारत पाकिस्तान मैच के दौरान जब साहिबजादा फरहान ने अपना अर्धशतक पूरा किया तो वह अपने बैठ को बंदूक की स्टाइल में पकड़े हुए नजर आए और उन्होंने उसको बंदूक स्टाइल में चलाते हुए प्रदर्शन भी किया जो साफ दिखा रहा था कि कहीं न कहीं वह युद्ध का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह घोर निंदनीय और आपत्तिजनक घटना थी। इसके बाद जब पाकिस्तान गेंदबाजी का कर रहा था तब बाउंड्री पर खड़े रऊफ ने छह जीरो का इशारा अपने हाथों से भारतीय दर्शकों की तरफ किया और साथ ही प्लेन गिरने का भाव भी उन्होंने अपने हाथ से बनाया जो बेहद ही आपत्तिजनक था। उन्होंने अपने इस तरह के अभद्र इशारों से साबित कर दिया है कि खेल भावना का इनके मन में कोई स्थान नहीं है।

भारतीय टीम ने एशिया कप के लीग मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से और सुपर-4 के मैच में 6 विकेट से हराया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 14 सितंबर के मैच को लेकर आईसीसी को भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की दो शिकायतें की थीं जिसके बाद मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने भारतीय कप्तान से जवाब मांगा है। भारतीय टीम ने 21 सितंबर को हुए सुपर-4 के मैच में साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ की उकसावे वाली अभद्र हरकतों को लेकर मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भारतीय टीम ने रऊफ और फरहान के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। रविवार को हुए मैच में फरहान ने अर्धशतक लगाने के बाद बल्ले से ‘गन सेलिब्रेशन’ किया था तो हारिस रऊफ ने संजू सैमसन का विकेट लेने के बाद आक्रामकता दिखाई थी। यह भी पढ़ें प्रेम में फंसाया, शारीरिक संबंध बनाए, अश्लील वीडियो बनाए और इंस्टाग्राम पर किए लोड

मैच के दौरान ही हैरिस रऊफ अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल से भिड़े भी थे। इसको लेकर बीसीसीआई ने कड़ी आपत्ति जताई है। बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने कहा कि मैदान पर इस तरह की हरकतें खेल भावना के विपरीत हैं। हमने इसको लेकर एंडी पायक्राफ्ट से शिकायत की है और हम कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। पायक्राफ्ट को आधिकारिक शिकायत तो की ही गई है, साथ ही रऊफ और साहिबजादा के वीडियो भी मेल में अटैच करके भेजे गए हैं। यह भी पढ़ें शासकीय कार्यालयों में महिला सुरक्षा ताक पर, सुप्रीम कोर्ट का ICC गठन का आदेश बेअसर

बीसीसीआई का मानना है कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया और उन्होंने पहले ही कहा है कि उसे इस बात का पछतावा नहीं है। भारतीय टीम की तरफ से पूरा डोजियर बनाकर पायक्राफ्ट को भेजा गया है। एशिया कप जब से शुरू हुआ है भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान पर तनाव चरम पर है। 14 सितंबर के मुकाबले में भारतीय टीम द्वारा हाथ न मिलाए जाने के बाद से पाकिस्तानी टीम और उनका बोर्ड तिलमिलाया हुआ है। मैदान और मैदान के बाहर इसका असर दिख रहा है। पीसीबी ने सूर्यकुमार यादव को लेकर आईसीसी से दो शिकायत की हैं। एक टॉस के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाने को लेकर और दूसरा उनकी प्रेस कांफ्रेंस को लेकर। इसको लेकर आईसीसी की कमेटी ने जांच की थी। मालूम हो कि पाकिस्तान ने इससे पहले मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट से भी शिकायत की थी लेकिन उन्होंने उनकी कोई मांग नहीं मानी थी जिसके बाद पाकिस्तान ने यूएई के विरुद्ध लीग मैच का बहिष्कार करने की धमकी दी थी।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular