ग्वालियर मध्य प्रदेश: देश में जनहित की महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी कैसे पलीता लगाया जाता है उसका एक और उदाहरण उस समय उजागर हुआ जाओ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना में भी करोड़ों के फर्जीवाड़े का मामला आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज हुआ। इस बीमा योजना में राशि हड़पने के लिए दलालों ने मृत। लोगों को भी जिंदा बताकर उनकी बीमा राशि हड़पने का बड़ा भ्रष्टाचार किया। मध्य प्रदेश में वे तमाम बड़े फर्जीवाड़ों में अब एक और नाम पी एम जीवन ज्योति बीमा योजना फर्जीवाड़ा भी जुड़ गया। क्योंकि इस फर्जीवाड़ा में भी सैकड़ों आरोपी हैं और फर्जीवाड़े की रकम करोड़ों में है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में मृत्यु के पश्चात दो लाख की बीमा राशि मिलती है और इस बीमा राशि को हड़पने के लिए एक बड़ा फर्जीवाडा रचा गया जिसमें तमाम मृतक लोगों को जिन्दा बताकर पहले उनका प्रीमियम भर दिया गया बाद में उन्हें मृत घोषित करके। उनकी यह बीमा राशि ₹200000 हड़प ली गई एजेंसियों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किए। इनके आधार पर सत्यापन कराकर बीमा। कंपनियों से यह राशि हडप ली गई।इस पूरे फर्जीवाड़े में बीमा कंपनियों के अधिकारियों की मिलीभगत से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
आपको बता दें हैं कि आर्थिक अपराध शाखा ग्वालियर में फरवरी माह में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। इस शिकायत में जो जानकारी दी गई थी उसे देखकर पहले तो अपराध प्रकोष्ठ। के अधिकारी भी चौंक गए क्योंकि उसने पूरी जानकारी दी गई कि। किस तरह एक संगठित गिरोह? इस तरह की बीमा राशि हड़पने के लिए काम कर रहा है जो ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को टारगेट करता है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में बीमा राशि तब मिलती है जब मृत्यु से कम से कम एक महीने पहले बीमा कराया गया हो। और इस कारनामे में संलिप्त लोगों ने ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे मृतक लोगों के दस्तावेज जुटाए जिनके जीवित होने की बात बताकर पहले बीमा का प्रीमियम भर दिया इस। मामले में इन दलालों ने मृतक। के स्वजन को भी लालच दिया जिसके चलते बीमा कराया गया।

दलालों का यह नेक्सेस एक माह पूरा होने के बाद ही ऐसे पहले से मृतक लोगों का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर अब उन्हें मृतक बता दिया करता था और क्लेम। राशि के लिए बीमा कंपनियों में केस लगा देता था और वहां से बीमा राशि हड़प।लेता था। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार ग्वालियर चंबल अंचल के कई क्षेत्रों में दो। साल से यह फर्जीवाड़ा चल रहा है और इसमें सैकड़ों। लोगों को इस तरह से फर्जी तरीके से जिंदा बताकर और बाद में मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर करोडों की बीमा राशि हड़पी गई है। अब इस मामले में जांच शुरू हुई है और अभी तक की जांच में ऐसे पंद्रह सौ से ज्यादा मामले सामने आए हैं यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति। योजना 2015 में शुरू की गई थी जिससे गरीब परिवार में यदि। कोई कमाने वाला मरता है तो उसके परिवार को भरण पोषण के लिए बीमा राशि ₹200000 मिल सके। इस बीमा में साल भर के लिए मात्र 436 रुपये प्रीमियम देना होता है। 18 से 50 वर्ग आयु के लो। योजना का लाभ उठा सकते हैं। सामान्य मृत्यु पर भी इस बीमा योजना में दो। ₹100000 का क्लेम मिलता है इस तरह मात्र 20। रुपये वार्षिक प्रीमियम पर।
अठारह से सत्तर वर्ष आयु वर्ग के लोग प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं। लेकिन हर योजना का दुरुपयोग करने के लिए गिद्ध की तरह निगाह जमाए दलालों ने इस योजना का भी पलीता लगा दिया।
