Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsघटिया सड़क से ग्वालियर की राष्ट्रव्यापी किरकिरी पर प्रभारी मंत्री हुए सख्त

घटिया सड़क से ग्वालियर की राष्ट्रव्यापी किरकिरी पर प्रभारी मंत्री हुए सख्त

ग्वालियर मध्य प्रदेश: जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुईं ग्वालियर शहर की सड़कों की मरम्म्त का कार्य लगातार व अभियान बतौर करने के निर्देश नगर निगम एवं सड़कों के निर्माण से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारियों को दिए हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। और बारिश के चलते ग्वालियर शहर का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पर सड़कों में गड्ढे न हुए हो और जलभराव न हुआ हो इन सभी में ग्वालियर के चेतक पुरी। रोड की चर्चा सबसे अधिक हो रही है और राष्ट्रीय स्तर पर भी इस खस्ताहाल घटिया सड़क ने सभी का ध्यान खींचा है।

घटिया सड़कों की खबरें सुर्खियों में देखते हुए अब ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट थोड़े एक्टिव नजर आ रहे हैं उन्होंने कहा है कि वे 4 जुलाई को ग्वालियर जिले के प्रवास पर आयेंगे और शहर का दौरा कर सड़कों का बारीकी से जायजा लेंगे। श्री सिलावट ने जिन बस्तियों में बरसात की वजह से जल भराव की स्थिति बन रही है वहाँ पर पानी की निकासी के लिये विशेष इंतजाम करने के निर्देश भी नगर निगम के अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही जोर देकर कहा है कि सड़क मरम्मत व जल निकासी के काम में कोई ढिलाई न हो।

सूत्रों की मानें तो पहली बार प्रभारी मंत्री। तुलसी सिलावट बेसख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तरह का इशारा भी किया है कि ग्वालियर आने पर खराब सड़कों के निर्माण में जो भी कोई अधिकारी दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। ऐसी जानकारी भी मिल रही है कि खराब सड़क निर्माण के जिम्मेदार अधिकारियों के नाम मंत्री जी तक पहुंच चुके हैं और ग्वालियर आने के बाद इन सड़कों का और सीधे शब्दों में कहें। तो इन गड्ढों का निरीक्षण करने के बाद प्रभारी मंत्री सख्त कार्रवाई करके कुछ अधिकारियों को निपटा सकते हैं।


प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा है कि वे 4 जुलाई को ग्वालियर प्रवास के दौरान नगर निगम, लोक निर्माण, सड़क विकास प्राधिकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं अन्य योजनाओं के तहत बनाई गईं सड़कों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने साफ किया है कि जिन सड़कों की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई जायेगी, उनसे संबंधित ठेकेदारों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। श्री सिलावट ने निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण से संबंधित सभी कार्य एजेंसी सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करें, जिससे नागरिकों को आवागमन में दिक्कत न हो।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular