Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeMadhya PradeshMPUDC का लोगो बनाओ और शानदार इनाम पाओ

MPUDC का लोगो बनाओ और शानदार इनाम पाओ

एमपीयूडीसी की ‘लोगो’ तैयार करने के लिये पुरस्कार योजना, श्रेष्ठ 3 ‘लोगो’ को किया जायेगा पुरस्कृत, यह पहल MyGov पोर्टल के माध्यम से जन-भागीदारी को प्रेरित करना है..

ग्वालियर मध्य प्रदेश: नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत संचालित मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (MPUDC) ने क्रिएटिव इनिशिएटिव का शुभारंभ करते हुए एक शानदार ‘लोगो’ डिज़ाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। यह पहल MyGov पोर्टल के माध्यम से जन-भागीदारी को प्रेरित करने और कंपनी की शहरी सुधार योजनाओं, शहरों में सीवरेज, जलापूर्ति और अन्य अधोसंरचना से जुड़े कार्यों के प्रति जागरूकता व पहचान को बढ़ावा देने के लिये की गई है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आम नागरिकों को https://mp.mygov.in/ पोर्टल पर अपना मौलिक डिज़ाइन JPG/PNG फॉर्मेट में अपलोड करना होगा। एमपीयूडीसी द्वारा चयनित विजेताओं के लिये प्रतिष्ठित पुरस्कारों का प्रावधान किया गया है, जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये, द्वितीय 5 हजार और तृतीय स्थान के लिए 2 हजार 500 रुपये की नगद राशि शामिल है। प्रविष्टि की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 शाम 5 बजे तक तय की गयी है।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से एमपीयूडीसी का उद्देश्य न केवल एक आकर्षक ब्रांड पहचान स्थापित करना है, बल्कि यह दर्शाना भी है कि कंपनी किस प्रकार जल प्रदाय परियोजना, सीवरेज परियोजना और नगरों से जुडे अधोसंरचना विकास कार्य करने के लिये कार्यरत है।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular