Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsशुभमन की डबल सेंचुरी, गावस्कर, अजहरुद्दीन, कोहली जैसे दिग्गजों के तोड़े रिकॉर्ड

शुभमन की डबल सेंचुरी, गावस्कर, अजहरुद्दीन, कोहली जैसे दिग्गजों के तोड़े रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, क्रिकेट न्यूज: इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज में एजबेस्‍टन में भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट में टीम इंडिया के कप्‍तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगा दिया है। उन्‍होंने 311 गेंदों पर यह कारनामा किया। इस दौरान गिल के बल्‍ले से 21 चौके और 2 छक्‍के भी निकले। इसके साथ ही उन्‍होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। उन्‍होंने 35 साल पुराना मोहम्‍मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वह इंग्‍लैंड में टेस्‍ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं वह इंग्‍लैंड में सबसे ज्‍यादा पर्सनल स्‍कोर बनाने वाले भारतीय कप्‍तान भी बन गए हैं। यह गिल के टेस्‍ट करियर का बेस्‍ट स्‍कोर है। गिल ने 387 गेंदों पर 269 रन की पारी खेली। 

यह है शुभमन की उपलब्धि इंग्लैण्ड में

  • 269: शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025
  • 192: अजहरुद्दीन बनाम न्यूजीलैंड, 1990
  • 179: अज़हरुद्दीन बनाम इंग्लैंड, 1990
  • 169: सचिन तेंदुलकर बनाम दक्षिण अफ्रीका, 1997
  • 153: विराट कोहली बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2018
  • 149: विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, 2018

इंग्लैंड में सर्वाधिक स्कोर वाले भारतीय कप्तान

  • 269: शुभमन गिल- 2025
  • 179: मोहम्मद अजहरुद्दीन- 1990
  • 149: विराट कोहली- 2018

शुभमन गिल ने यह दोहरा शतक लगाने के साथ ही तमाम रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं ओर भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गजों के रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। गिल टेस्‍ट में दोहरा शतक लगाने वाले छठे भारतीय कप्‍तान बन गए हैं। उनसे पहले एमएके पटौदी, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, शुभमन गिल यह कारनामा कर चुके हैं। हालांकि, विराट कोहली ने बतौर कप्‍तान टेस्‍ट में 7 दौहरे शतक लगाए। वहीं अन्‍य कप्‍तानों ने 1-1 बार ऐसा किया। यह किसी भारतीय कप्तान द्वारा विदेशी टेस्ट में लगाया गया दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले 2016 में नॉर्थ साउंड में विराट कोहली ने 200 रन बनाए थे। गिल SENA देशों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं। उनसे तिलकरत्ने दिलशान ने 2011 में लॉर्ड्स में 193 रन बनाए थे।

आपको बता दें कि शुभमन गिल से पहले रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे और रोहित शर्मा के बाद एक मजबूत कप्तान की खोज भारतीय टीम कर रही थी और कलेक्टर्स ने शुभमन गिल पर भरोसा जताया और यह भरोसा शुभमन ने भी कायम रखा। कप्‍तानी का असर उनके बल्ले पर जरा भी देखने को नहीं मिला। लीड्स में खेले गए पहले टेस्‍ट में गिल ने शतक लगाया था। गिल ने पहली पारी में 227 गेंदों पर 147 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्‍होंने 19 चौके और 1 छक्‍का लगाया था। दूसरी पारी में वह 8 रन ही बना सके थे।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular