Monday, July 6, 2026
38.7 C
Delhi
Monday, July 6, 2026
HomeBig Newsहैवानियत; पड़ोसी पति पत्नी ने मासूम बच्ची के साथ की बर्बरता, हुई...

हैवानियत; पड़ोसी पति पत्नी ने मासूम बच्ची के साथ की बर्बरता, हुई मौत

घटना के बाद आमिर और उसकी पत्नी अपने ऑटो में बिठाकर मासूम बच्ची को उसके घर छोड़ आए। बच्ची के पिता ने अपनी बेटी को घायल अवस्था में देखा और पूरी जानकारी ली तो उसे भी यही बताया कि तुम्हारी बेटी ने गहने और पैसे चुराए हैं। बेटी की गंभीर हालत देखकर पिता को दया आई।रात में उसने बेटी से खाने पीने का पूछा लेकिन मासूम ने कुछ नहीं खाया।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र से हैवानियत की एक ऐसी तस्वीर निकलकर आई है कि इसे अंजाम देने वाले पति पत्नी को शायद आप इंसान मानने से ही इनकार कर दें। मामला बरा गांव क्षेत्र का है, जहां एक मासूम बच्ची पर चोरी के शक में इस तरह से बर्बरता की गई की देखने और सुनने वाले के रोन्गटे खड़े हो गए। मात्र आठ साल की मासूम बच्ची के साथ वह सब कुछ किया गया जो शायद हकीकत में हुआ है इस बात पर अभी भी यकीन नहीं हो रहा। बर्बरता इस हद तक की गई की बच्ची ने अंत में दम तोड़ दिया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि ऐसी बर्बरता करने पर पड़ोस के पति पत्नी का कलेजा नहीं कांपा। मानो मानव शरीर में उनके अंदर कोई हैवान सवार हो।

पुरानी छावनी के बरा गाँव में आठ वर्षीय मासूम बच्ची खेलते खेलते, अपने पड़ोसी के घर चली गई जब पड़ोसी आमिर खान अपने घर पहुंचा तो उसे बच्ची का खेलना नागवार गुजरा और आमीन और उसकी पत्नी ने यह आरोप लगाया कि इस बच्ची ने घर से रुपया और गहने चुरा लिए हैं। यह देखते हुए पहले आमिर अपनी पत्नी के साथ इस बच्ची के घर पहुंचा, वहां पूरे घर में अपना सामान ढूंढा। कुछ पैसे मिलने पर उठा लिए वो बच्ची के साथ वापस अपने घर आया। बच्ची को रस्सी पर पलंग से बांध दिया और इसके बाद इस मैचरूम बच्ची की जमकर पिटाई की। हाथ पैर से मारने पर भी मन नहीं भरा तो पति पत्नी ने मिलकर कील लगे हुए डंडों से बच्ची की पिटाई करी जिससे बच्ची के हाथ पैर लहूलुहान हो गए।

यह भी पढ़ें ग्वालियर में भीषण हादसा; डंपरों में आमने सामने भिड़ंत भड़की आग दोनों ड्राइवर जिंदा जले

घटना के बाद आमिर और उसकी पत्नी अपने ऑटो में बिठाकर मासूम बच्ची को उसके घर छोड़ आए। बच्ची के पिता ने अपनी बेटी को घायल अवस्था में देखा और पूरी जानकारी ली तो उसे भी यही बताया कि तुम्हारी बेटी ने गहने और पैसे चुराए हैं। बेटी की गंभीर हालत देखकर पिता को दया आई।रात में उसने बेटी से खाने पीने का पूछा लेकिन मासूम ने कुछ नहीं खाया। इसके बाद मासूम को सुला दिया, लेकिन पिता को क्या पता था के मासूम बच्ची ऐसी सोएगी कि फिर कभी नहीं उठेंगी और सुबह जब पिता उठा और बच्ची को उठाने की कोशिश की तो बच्ची नहीं उठी। बच्ची को मृत देखकर पिता और मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी।

मानवता को दहला देने वाले इस पूरे मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मासूम बच्ची के हत्यारे आमीन को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पत्नी को पकड़ने के लिए भी दबिश दे रही है। बच्ची के शव का जब पोस्टमार्टम किया तो उसमें मौत की वजह न्यूरोलॉजिकल। शॉक बताई गई डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसी स्थिति में मस्तिष्क और मेरूदंडू के बीच संपर्क बाधित हो जाता है। यह अत्यंत आपातकालीन चिकित्सकीय स्थिति है। ऐसी स्थिति में, तंत्रिका तंत्र पूरी तरह से प्रभावित होने के चलते पीड़ित को बचाना मुश्किल हो होता है। मासूम को बहुत ज्यादा पीड़ा देकर पीटा गया, जिसकी वजह से यह स्थिति बनी।

यह भी पढ़ें RENEET 21 जून को; ग्वालियर के 25 परीक्षा केन्द्रों पर, प्रशासन ने <span style=”color: revert; font-weight: revert;”>की सख्त तैयारी</span>

इस घटना की खबर के बाद पूरा बड़ा गांव दहशत में है। हर कोई यही चर्चा कर रहा है की कोई आदमी इतना निर्दय कैसे हो सकता है कि एक मासूम बच्ची को इतनी बेरहमी से मारे कि उसकी मौत हो जाए। आमीन और उसकी पत्नी ने जो चोरी का आरोप लगाया है, उसके बारे में भी कुछ स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं। पड़ोस के लोगों का कहना है के आमीन के घर में अमरूद के पेड़ भी लगे हैं जिसकी वजह से बच्चे वहां तक चले जाते हैं लेकिन आमिर के कमरों में ताला लगा रहता है। छोटे बच्चे ताला तोड़कर चोरी नहीं कर सकते हैं। इस पूरे घटना ने और इस घटना में हुई बर्बरता ने मानवता को झंझोर कर रख दिया है।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular