Wednesday, May 13, 2026
35.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeEntertainmentबैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु शादी के बंधन में बंध गई, उदयपुर के...

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु शादी के बंधन में बंध गई, उदयपुर के इस होटल में हुई शादी शादी

नई दिल्ली; भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने उदयपुर में वेंकट दत्त साई से शादी की। दोनों की शादी की फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस शादी में दोनों के करीबी लोग शामिल हुए, साथ ही कुछ विशिष्ट अतिथियों को भी बुलाया गया। 24 दिंसबर को हैदराबाद में दोनों का रिसेप्शन होगा। सिंधू ने 14 दिसंबर को वेंकट के साथ अपनी सगाई की फोटो शेयर की थी। इस फोटो में दोनों एक दूसरे के हाथ में अंगूठी पकड़े हैं। अब दोनों एक-दूसरे के हो गए हैं। उदयपुर के रैफल्स रिसॉर्ट में दोनों की शादी हुई है। आपको बता दें कि पी वी संधू ने भारत के लिए दो बार ओलंपिक मेडल जीता है। 

सिंधू की शादी शाही अंदाज में हुई। राजस्थान की झलक भी शादी में देखने को मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में साउथ इंडियन खाने के साथ-साथ राजस्थानी खाना भी था। उदयपुर के रैफल्स रिसॉर्ट में दोनों की शादी हुई है। उदयपुर का शाही अंदाज होटल की सजावट में देखने को मिल रहा था। हालांकि, कई हस्तियां इसमें शामिल हुईं। कई और हस्तियों के हैदराबाद में होने वाले रिसेप्शन में शामिल होने की संभावना है। ऐसा बताया जा रहा है कि 24 दिसंबर को हैदराबाद में होने वाला रिसेप्शन शादी के आयोजन से भी अधिक भव्य होगा।

सिंधू और वेंकट की ये डेस्टिनेशन वेडिंग थी। शादी को काफी निजी रखा गया और सोशल मीडिया पर ज्यादा शोर-शराबा नहीं किया गया। शनिवार को मेहंदी और संगीत कार्यक्रम हुआ और फिर रविवार रात को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी पूरी तरह से तेलुगू रीति रिवाजों से हुई। सिंधू की जो फोटो इस समय वायरल हो रही है उसमें वह क्रीम कलर की साड़ी पहने हुए हैं और साउथ इंडियन लुक में नजर आ रही हैं। उनके पति वेंकट भी क्रीम कलर की शेरवानी में हैं। दोनों के आस-पास जितने भी लोग हैं सभी ने साउथ इंडियन लुक ही अपनाया हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular