Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeCrimeरेलवे स्टेशन से पकड़ी वैश्यावृत्ति में लिप्त महिलाएँ, महिलाओं पर हुआ यह...

रेलवे स्टेशन से पकड़ी वैश्यावृत्ति में लिप्त महिलाएँ, महिलाओं पर हुआ यह मामला दर्ज

ग्वालियर, मध्य प्रदेश:  रेलवे स्टेशन और होटल के बाहर विवाद कर रही चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है यहां महिलाएं धंधे को लेकर आपस में विवाद कर रही थी। पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जहां पुलिस ने चारों महिलाओं के खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दें कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में तमाम ऐसी महिलाएं हैं हमेशा सक्रिय रहती हैं, जो जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी हुई है। और रेलवे स्टेशन के आस-पास के तमाम होटल में इनका। लिंक रहता है। 

ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 4 के बाहर होटल रॉकऑन के पास चार महिलाएं धंधे को लेकर विवाद कर रही थी। महिलाओं के बीच विवाद को होता देख लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। तभी किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर जा पहुंची। जहां होटल रॉकऑन के पास से पुलिस ने विवाद कर रही चार महिलाओं को पकड़ लिया और थाने ले आई। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा पकड़ी गई यहां महिलाएं वेश्यावृत्ति का धंधा करती है और रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 के बाहर के साथ-साथ आसपास बने होटल पर यह आए दिन आपस में ग्राहकों को लेकर विवाद करती रहती है इसके साथ ही आसपास का माहौल भी खराब करती है। फिलहाल पुलिस ने इन चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर शांति भंग का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular