Tuesday, April 21, 2026
38.1 C
Delhi
Tuesday, April 21, 2026
HomeCrimeप्रेमिका ने प्रेमी को दिया लाखों रुपया बदले में मिली मौत, नीले...

प्रेमिका ने प्रेमी को दिया लाखों रुपया बदले में मिली मौत, नीले सूटकेश में मिली लाश

सतेंद्र नीलेश पर शक करने लगा था। दोनों के रिश्तों में भी खटास आ गई थी। उसने करीब एक महीने पहले ही उसकी हत्या करने का मन बना लिया था। नीलेश के दिए रुपयों से उसने कार खरीदी थी।

डिजिटल डेस्क हापुड़ उत्तर प्रदेश; प्रेमी कपल ने प्रेम प्रसंग की एक ओर ऐसी भयावह तस्वीर हापुड़ से निकल कर आ रही है जहाँ प्रेम में रुसवाई और तनाव इतना बढ़ जाता है कि आखिर में प्रेमी प्रेमिका की हत्या कर देता है। या कुछ समय पहले तक दोनों एक-दूसरे के साथ जिन्हें मरने के कसमें वादे खा रहे थे वहां बीच की अनबन इतनी बढ? जाती है कि दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाने लगते हैं और यह दूरी बनाना प्रेमी। को नागवार गुजरता है और आखिर में वह यह हैरान करने वाला कदम उठा लेता है। और जिस लड़की से वह प्रेम करता था उसकी निर्दयता से हत्या कर देता है।

यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में 30 मई को सड़क किनारे रजवाहे के पास सूटकेस में मिले महिला के शव की पहचान दिल्ली के मयूर विहार निवासी नीलेश (30 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रेमी ने रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद चुनरी से गला घोटकर उसकी हत्या की थी। 28 मई को परिजनों ने उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट मयूर विहार थाने में दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की और हत्यारोपी प्रेमी सतेंद्र यादव निवासी गांव रहुटाखेर जिला चित्रकूट को गिरफ्तार कर लिया। वह फिलहाल वेस्ट दिल्ली के मोहल्ला विनोद नगर में किराए पर रह रहा था।

मृतका का शव 30 मई को सिखेड़ा गांव के पास रजवाहे में सूटकेस से बरामद हुआ था। शव की पहचान करना काफी मुश्किल हो रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार काम कर रही थीं। पुलिस ने 300 से अधिक कैमरे खंगालने के साथ टोल प्लाजा से गुजरने वाहनों की जानकारी की। लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली। मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों के साथ दिल्ली के थानों से संपर्क किया गया। गुरुवार की रात मृतका की शिनाख्त नीलेश के रूप में हुई।

आरोपी ने बताया कि उसने नीलेश से 5.25 लाख रुपये उधार लिए थे। जिन्हें वापस करने के लिए वह लगातार उसपर दबाव बना रही थी। 28 मई को नीलेश सतेंद्र से मिलने उसके विनोद नगर स्थित कमरे पर गई थी। जहां दोनों में विवाद हुआ। दरअसल, जो रुपये नीलेश ने सतेंद्र को दिए थे, वे उसके पिता ने उसके खाते में डलवाए थे। घरवाले जल्द ही नीलेश की शादी करना चाहते थे, इसलिए वे उससे रुपये मांग रहे थे। ऐसे में नीलेश रुपयों के लिए लगातार दबाव बना रही थी। 28 मई को भी रुपयों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। नीलेश ने सतेंद्र को पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। इसके बाद वह आपा खो बैठा और उसने उसी की चुनरी से गला घोटकर हत्या कर दी।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कुछ दिन पहले किसी काम से गढ़ आया था। पिलखुवा के छिजारसी टोल पर आकर उसने किसी से टोल बचाने के लिए रास्ता पूछा था। जिसके बाद वह सिखेड़ा के रास्ते से होता हुआ यहां से गुजरा था। हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर उसे कार की डिग्गी में लेकर वह यहां सुनसान क्षेत्र में पहुंचा और मौका पाकर शव को रजवाहे में फेंक दिया।

नीलेश कुछ दिनों से उसका फोन कम ही उठाती थी और उसका फोन भी लगातार बिजी आता था। ऐसे में सतेंद्र नीलेश पर शक करने लगा था। दोनों के रिश्तों में भी खटास आ गई थी। उसने करीब एक महीने पहले ही उसकी हत्या करने का मन बना लिया था। नीलेश के दिए रुपयों से उसने कार खरीदी थी। नीलेश की हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को एक आसमानी रंग के सूटकेस में रखा और कार से सिखेड़ा गांव के पास रजवाहे में फेंक दिया। हालांकि लोगों की नजर इस सूटकेस पर दो दिन बाद पड़ी। जब तक शव गर्मी के कारण काफी सड़ चुका था। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular