Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsआज ही के दिन शुरू हुआ था पहला विश्व कप क्रिकेट, इन...

आज ही के दिन शुरू हुआ था पहला विश्व कप क्रिकेट, इन आठ टीमों ने लिया था हिस्सा

आज ही के दिन यानी 7 जून 1975 को पहला मैच खेला गया, वो भी भारत और इंग्लैंड के बीच। भारत को पहले ही मैच में इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त मिली थी तो वहीं, सुनील गावस्कर का नाम शर्मनाक प्रदर्शन करने की लिस्ट में जुड़ गया था।

डिजिटल डेस्क: आज पूरे दुनिया में जिस क्रिकेट की चकाचौंध है और जिस तरीके से क्रिकेट ने सफलता के नए आयाम गढ़े हैं उस फटाफट क्रिकेट को पहले एकदिवसीय क्रिकेट के रूप में पहचान दिलाने का प्रयास किया गया था और इसको प्रसारित करने के लिए एक विश्व कप भी आयोजित किया यह विश्व कप। सात जून से इक्कीस जुलाई तक साल उन्नीस सौ पचहत्तर में इंग्लैंड में खेला गया था। और शायद उस समय खेल के आयोजकों को भी नहीं पता होगा की 50 साल बाद एक दिवसीय मैच के साथ-साथ फटाफट। क्रिकेट में टी ट्वेंटी का भी पदार्पण हो जाएगा और क्रिकेट की दीवानगी एक अलग ही रंग ले लेगी।

आज ही के दिन यानी 7 जून 1975 को पहला मैच खेला गया, वो भी भारत और इंग्लैंड के बीच। भारत को पहले ही मैच में इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त मिली थी तो वहीं, सुनील गावस्कर का नाम शर्मनाक प्रदर्शन करने की लिस्ट में जुड़ गया था। आपको बता दें कि उस समय भारत की टीम क्रिकेट भले ही खेलती हो। लेकिन भारत मैं क्रिकेट का न तो उतना क्रेज था और ना। ही भारत की क्रिकेट टीम बहुत मजबूत मानी।जाती थी।

इंग्लैंड में 7 जून से 21 जुलाई 1975 तक खेले गए इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। इन 8 टीमों को चार-चार के ग्रुप में बांटा गया। खास बात यह रही थी कि मैच 60-60 ओवर के होते थे। उस समय खिलाड़ी रंग जर्सी की जगह व्हाइट ड्रेस ही पहनते थे। सभी मैच दिन में आयोजित किए जाते थे।

पहले ग्रुप में मेजबान इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत और ईस्ट अफ्रीका की टीम को रखा गया था। दूसरे ग्रुप में वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका को जगह मिली। इसी वर्ल्ड कप का पहला मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। उस समय इंग्लैंड न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की गिनती मजबूर टीमों में होती थी और इनमें भी सबसे मजबूत टीम वेस्टइंडीज की हुआ करती थी। उनकी बॉलिंग बहुत खतरनाक मानी जाती थी वहीं उनके बल्लेबाज भी किसी भी टीम के बोलरों की पिटाई करने के लिए प्रख्यात थे। और यही वजह रही की में आयोजित पहला विश्व कप वेस्टइंडीज ने जीता।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular