Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeExclusiveदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत अब दौड़ने को तैयार, जानें इसमें...

देश की पहली स्लीपर वंदे भारत अब दौड़ने को तैयार, जानें इसमें कौन-कौन सी है खास सुविधाएं

डिजिटल डेस्क: वंदे भारत स्लीपर; भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए लग्जरियस ट्रेन से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। रेलवे ने लंबे समय से चर्चित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को तैयार कर लिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी दी कि इस अत्याधुनिक स्लीपर ट्रेन के दो रैक बनकर तैयार हो चुके हैं और वर्तमान में ट्रायल व कमीशनिंग प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इस ट्रेन में ऐसी तमाम खूबियां होंगी जिसका ट्रेन यात्री न केवल लुत्फ उठाएंगे बल्कि आरामदायक यात्रा का आनंद भी लेंगे। 

कोरोना महामारी से पहले जहां देश में रोजाना लगभग 11,283 ट्रेनें चलती थीं, वहीं नवंबर 2025 तक यह संख्या बढ़कर 11,740 पहुंच गई है। मेल और एक्सप्रेस सेवाओं में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो अब प्रतिदिन 2,238 ट्रेनों के साथ संचालित हो रही हैं। इसी विस्तार के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेलवे अपने भविष्य के प्रीमियम सफर का अहम हिस्सा मान रहा है। अभी भारतीय रेल नेटवर्क पर 164 वंदे भारत चेयर कार सेवाएं पहले से ही चल रही हैं, जो इस परियोजना की सफलता को दिखाती हैं।

यह भी पढ़ें भिखारियों से ठगी; नकली नोट थमाकर ले ली दस हजार की चिल्लर

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मैं केवल बाहरी शो ऑफ ही नहीं है बल्कि इसको सुरक्षा और तकनीक के स्तर पर और भी उन्नत बनाया गया है। इस ट्रेन में भारतीय रेलवे की प्रतिष्ठित कवच सुरक्षा प्रणाली शामिल होगी, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना काफी कम हो जाती है। ट्रेन को 180 किमी प्रति घंटा की डिजाइन स्पीड पर तैयार किया गया है, जबकि संचालन गति 160 किमी प्रति घंटा रखी गई है। इसकी कारबॉडी क्रैश-वर्दी तकनीक पर आधारित है और ट्रेन EN मानकों का पालन करती है। आग से सुरक्षा के लिए EN-45545 HL3 जैसे उच्च मानक अपनाए गए हैं, साथ ही हर कोच में फायर बैरियर दरवाजे और उन्नत डिटेक्शन एवं सप्रेशन सिस्टम लगाए गए हैं। रीजेनरेटिव ब्रेकिंग तकनीक ट्रेन को ऊर्जा दक्ष भी बनाती है।

सुविधाओं के मामले में वंदे भारत स्लीपर यात्रियों को एक बिल्कुल नया अनुभव देने वाली है। ट्रेन में UV-C लैम्प पर आधारित डिसइन्फेक्शन सिस्टम लगाया गया है, जिससे कोचों को लगातार सुरक्षित और स्वच्छ रखा जा सके। पूरी ट्रेन में आधुनिक एयर कंडीशनिंग, सेंटरली कंट्रोल्ड ऑटोमैटिक प्लग डोर्स और चौड़े सील्ड गैंगवे जैसी खूबियां शामिल हैं। हर कोच में CCTV की निगरानी होगी, जबकि इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट यात्रियों को जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता लेने में मदद करेगी। कोचों में एक सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम भी होगा, जो यात्रा के दौरान सभी सुविधाओं को नियंत्रण में रखेगा। ऊपरी बर्थ तक चढ़ने के लिए एर्गोनॉमिक सीढ़ियां जोड़ी गई हैं और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए शौचालय उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें जबलपुर के फाइव स्टार होटल हिल्टन में सड़े खाने और अनियमितताओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular