Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsस्कूलों पर ठंड का लॉकडाउन, प्रशासन का स्कूल बंद का आदेश

स्कूलों पर ठंड का लॉकडाउन, प्रशासन का स्कूल बंद का आदेश

9 व 10 जनवरी को कक्षा 5 वीं तक के बच्चों के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही 6 से 12 वी कक्षा तक के लिए स्कूल का समय 10.30 से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है

ग्वालियर मध्य प्रदेश: अत्यधिक ठंड व शीत लहर को ध्यान में रखकर जिले के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में 9 व 10 जनवरी को कक्षा 5 वीं तक के बच्चों के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही 6 से 12 वी कक्षा तक के लिए स्कूल का समय 10.30 से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह आदेश अत्यधिक ठंड की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। यह आदेश ग्वालियर जिले में संचालित एमपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध सभी शासकीय एवं अशासकीय व शासन से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

यह भी पढ़ें मोदी की मेट्रो इस शहर में साइकिल से स्लो, धमाल से ज्यादा मजेदार कॉमेडी

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular