Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsअभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट-2025; 30 मिनट अमित शाह का मंत्र और 50...

अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट-2025; 30 मिनट अमित शाह का मंत्र और 50 हजार हितग्राहियों का लक्ष्य

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न ग्वालियर की धरती के पुत्र स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर के उपलक्ष्य में ग्वालियर के मेला मैदान पर अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट का यह आयोजन होने जा रहा है।

ग्वालियर मध्यप्रदेश: ग्वालियर में 25 दिसंबर को आयोजित होने जा रही “अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट-2025” की तैयारिया तेज हो गई हैं। प्रदेश सरकार के साथ साथ प्रदेश उद्योग विभाग और ग्वालियर जिला प्रशासन लगातार तैयारियों पर नजर रखे हुए है। नगर निगम पच्चीस दिसंबर तक कार्यक्रम स्थल की सभी तैयारियां पूर्ण कर लेगा। ग्वालियर पुलिस भी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद है। राज्य शासन के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा यह समिट आयोजित की जा रही है जिसमें देश के गृहमंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए उधोग विभाग के आयुक्त दीलिप कुमार ने गुरूवार को वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को “अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट” में एमएसएमई विभाग की तैयारियों को लेकर दिशा – निर्देश दिए।

बैठक में उधोग विभाग के आयुक्त श्री दीलिप कुमार ने निर्देश दिए हैं कि विभाग की सफलताओं एवं योजनाओं से जुडी प्रदर्शनी लगाई जाए। जिससे आमजनों को विभाग की जानकारी मिल सके और वह इसका लाभ लें सकें। समिट में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग की 2500 वर्गफीट एरिया में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शन में एक जिला एक उत्पाद योजना को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही ग्वालियर के सेण्ड स्टोन, बदरवास के जेकेटस, छतरपुर के फर्नीचर आदि को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही पेपरमेसी क्रापफट, स्टार्टअपस को भी प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा। समिट में सफल उद्यमियों की कहानियों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही स्वरोजगार योजनाओं के हितग्रहियों को ऋण वितरण पत्र एवं सांकेतिक चेक प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें सिटी बस के लिए तड़पते ग्वालियर को मेट्रो ट्रेन के सपने दिखाए गए प्रभारी मंत्री

इस कार्यक्रम में 650 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है जिसमें से 130 अतिथियों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में पचास हजार हितग्राहियों को लाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें से चालीस हजार हितग्राही ग्वालियर के बाकी अन्य दस हजार अन्य जिलों के होंगे। प्रदेश स्तर के इस कार्यक्रम में लाभार्थियों की संख्या एक लाख होने का अनुमान है। एमएसएमई से संबधित विभिन्न जिलों के 5000 उद्यमियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का लक्ष्य विभाग को दिया गया है। इसके साथ ही विभिन्न जिलों में प्रस्तावित औधोगिक क्षेत्रों एमएसएमई इकाईयों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण भी अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेशभर के 248 भू-खण्डों का आश्रय पत्र उद्यमियों को सौंपा जाएगा। 

इस कार्यक्रम के चार प्रमुख स्तंभ रहेंगे जिसमें से पहला स्तंभ निवेश उपलब्धियों का होगा जिसमें ग्लोबल इन्वेस्टर समिट एवं अन्य राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय निवेश योजनाओं के माध्यम से प्राप्त दो लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों का भूमिपूजन।दस हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण औद्योगिक इकाइयों का भूमि आवंटन और आशय पत्र का वितरण किया जाएगा। दूसरे स्तंभ में रोजगार सृजन रहेगा। इसमें रोजगार सफलता की दीवार एक प्रमुख आकर्षण के रूप में स्थापित की जाएगी जिसके माध्यम से औद्योगिक इकाइयों लाभार्थियों एवं युवाओं से जुड़ी वास्तविक प्रेरणादायी और परिवर्तनकारी कहानियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी जो आने वाले लाभार्थियों को प्रेरित करेगी। 

यह भी पढ़ें लैंड पूलिंग मामले में मोहन सरकार के विरोध में उतरे भाजपा विधायक अनिल जैन

तीसरा स्तंभ औद्योगिक सुधार एवं नवाचार का रहेगा जिसमें औद्योगिक क्षेत्र का शुभारंभ एक क्लिक प्रोत्साहन वितरण प्रणाली की शुरुआत नए औद्योगिक क्लस्टरों एवं प्लग एंड प्ले इकाइयों का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा जिन्हें पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों के आधार पर संकलित किया गया है और इनकी प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। चौथे स्तंभ में जिला स्तर पर औद्योगिक विकास एवं रोजगार सजन को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अंतर्गत नई औद्योगिक इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा। रोजगार प्राप्त युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा जिला स्तर पर भूमि आवंटन एवं औद्योगिक विस्तार से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी। कार्यक्रम स्थल पर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर एक विशेष स्मृति प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। 

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न ग्वालियर की धरती के पुत्र स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर के उपलक्ष्य में ग्वालियर के मेला मैदान पर अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट का यह आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन मध्य प्रदेश की औद्योगिक आर्थिक एवं निवेश प्रगति का व्यापक प्रदर्शन करने के साथ-साथ अटल जीके विकासवादी विचारों दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को भी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। 

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular