Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeEducationMBBS, एमपी स्टेट काउंसिलिंग 30 जुलाई से, NEET छात्र ऐसे करें पंजीयन

MBBS, एमपी स्टेट काउंसिलिंग 30 जुलाई से, NEET छात्र ऐसे करें पंजीयन

मध्य प्रदेश में कुल 17 शासकीय और 13 निजी मेडिकल काॅलेजों में प्रवेश होने हैं। श्योपुर और सिंगरौली में शासकीय मेडिकल काॅलेजों में प्रवेश इसी सत्र से प्रारंभ करने की तैयारी मध्य प्रदेश शासन की है, लेकिन नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने अभी इन दोनों कॉलेज को स्वीकृति

भोपाल मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के नीट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए यह एक बड़ी खबर है नीट? का रिजल्ट आने के बाद लंबे समय से छात्र मध्यप्रदेश। काउंसिलिंग प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे। उनके इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो रही हैं क्योंकि मध्यप्रदेश। के लिए काउंसलिंग की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय काउंसिलिंग समिति(एनसीसी) ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।

पहले चरण की काउंसिलिंग अखिल भारतीय कोटे की सीटों के लिए 21 से 30 जुलाई और राज्य कोटे की सीटों के लिए 30 जुलाई से छह अगस्त तक होगी। राज्य कोटे की आवंटित सीटों पर प्रवेश की आखिरी तारीख 12 अगस्त है। दूसरे चरण की काउंसिलिंग 19 से 29 अगस्त के बीच होगी। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के अधिकारियों ने बताया कि प्रवेश के लिए पंजीयन की प्रक्रिया अगले सप्ताह से प्रारंभ होगी, पर अभी तिथि निर्धारित नहीं की गई है।

मध्य प्रदेश में कुल 17 शासकीय और 13 निजी मेडिकल काॅलेजों में प्रवेश होने हैं। श्योपुर और सिंगरौली में शासकीय मेडिकल काॅलेजों में प्रवेश इसी सत्र से प्रारंभ करने की तैयारी मध्य प्रदेश शासन की है, लेकिन नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने अभी इन दोनों कॉलेज को स्वीकृति नहीं दी है। इस वजह से यहां पर इस साल प्रवेश की संभावना कम दिखाई दे रही है। यदि अंतिम क्षणों में एन एमसी इन। कॉलेजों को प्रवेश की स्वीकृति दे। देता है तो इसका लाभ में मध्यप्रदेश के छात्रों को मिलेगा। 

मध्य प्रदेश नीट काउंसिल भाग लेने के लिए छात्र दी गई लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं 

https://dme.mponline.gov.in/portal/services/dmemp/DMEUG/Profile/ProfileLoginHome.aspx

आपको बता दें कि 15 जूल को नीट का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही अच्छी रैंक लाने वाले छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया का इंतजार था। नेशनल काउंसिल कमेटी ने नेशनल काउंसिलिंग की तिथियां तो जारी कर दी थीं जिसके तहत देश की ही नहीं बल्कि पूरे देश की समस्त कॉलेजों की 15% सीट पर प्रवेश दिया जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश के सभी निजी और सरकारी कॉलेज की बाकी बची पिच्यासी % सीटों के लिए मध्यप्रदेश। के छात्रों को स्टेट काउंसिलिंग का इंतजार रहता है। क्योंकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी नीट क्वालिफाइड छात्रों को मध्य प्रदेश में प्रवेश की संभावना प्रबल रहती है। अब तिथियां तो जारी हो गई हैं लेकिन अपने नीट परिणाम को प्रवेश में वही छात्र बदल पाएगा जो पूरे सूझबूझ से काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेगा। क्योंकि नीट की होने वाली काउंसलिंग एक जटिल प्रक्रिया है और इसमें शामिल होने के लिए बहुत सारी सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular