Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeEntertainmentसोनू निगम को लता अलंकरण, भावुक होकर सोनू बोले लता मेरी माँ...

सोनू निगम को लता अलंकरण, भावुक होकर सोनू बोले लता मेरी माँ समान

लता अलंकरण से पुरस्कृत होने के बाद अपनी खुशी का इजहार करते हुए सोनू निगम ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात रही है कि लताजी मेरे घर आती थीं। मेरे बच्चे के साथ गाती थीं। हम उन्हें हंसाते थे। वो मेरी माँ के समान थीं।

इंदौर मध्य प्रदेश: प्रदेश का प्रतिष्ठित लता अलंकरण पुरस्कार से इस वर्ष प्रख्यात गायक सोनू निगम को नवाजा गया है। रविवार को इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया। इस मौके पर गायक सोनू निगम ने कहा कि लता मंगेश्करजी मेरे लिए माँ के समान थीं। मेरी संगीत की यात्रा बहुत अच्छी रही। मैं मेरे पापा के साथ 45 साल पहले सिंगर बनने मुंबई आया था। मैंने अपना मुकाम हासिल कर लिया है।

लता अलंकरण से पुरस्कृत होने के बाद अपनी खुशी का इजहार करते हुए सोनू निगम ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात रही है कि लताजी मेरे घर आती थीं। मेरे बच्चे के साथ गाती थीं। हम उन्हें हंसाते थे। वो मेरी माँ के समान थीं। मुझे यह अवार्ड लेते हुए इसलिए भी खुशी हो रही है कि ठीक 30 साल पहले लता अलंकरण समारोह में एक प्रतिभागी के तौर पर मैं इंदौर आया था, लेकिन आज मैं लता अलंकरण पुरस्कार लेने आया हूँ।

यह भी पढ़ें एसआईआर के काम में लगे शिक्षक स्कूल पर जड़ा ताला, पढेगा एमपी तो नेताओं को वोट कैसे डालेगा!

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लता अलंकरण समारोह में कहा कि हमने सरस्वती मां को देखा नहीं, लेकिन लता जी को सुना तो लगता है कि उनके गले में सरस्वती मां का अंश है। यह कला और संगीत का पवित्र मंच है। इसमें शामिल होने के लिए मैं सड़क मार्ग से उज्जैन से इंदौर आया।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत रत्न लता मंगेशकर ने अपने स्वर से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनके नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान अद्वितीय है। यह उन कलाकारों के योगदान को नमन है, जिन्होंने गीत-संगीत के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि आज हम विश्व प्रसिद्ध गायक सोनू निगम को सम्मानित कर गौरवान्वित हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ें सीएम यादव ने कर दी घोषणा लाड़ली बहना को मिलेंगे ₹1500, जानिए कब से

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोनू निगम की तारीफ करते हुए कहा कि सोनू निगम जी के आने से ऐसा लग रहा है जैसे अमावस की रात में पूनम का चांद आया है। उन्होंने कहा कि आज हम गर्वित है कि संगीत की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर की संगीत परंपरा अद्वितीय है। पार्श्व गायक सोनू निगम ने भावुक स्वर में कहा कि लता जी हमारे लिए केवल प्रेरणा नहीं, बल्कि संगीत की जीती-जागती परंपरा रही हैं। इस सम्मान को पाकर मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं। यह क्षण मेरे जीवन के सबसे खास पलों में से एक है।

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान संगीत जगत में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। लता जी के नाम पर सम्मान प्रदान करना मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है। लता जी ने भारतीय संस्कृति और संगीत को विश्व स्तर पर स्थापित किया है। कार्यक्रम के प्रारंभ में संचालक संस्कृति श्री एस.पी. नामदेव ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। कार्यक्रम में सोनू निगम ने गीत भी सुनाए। कार्यक्रम देर रात तक चला। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular