Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsसीएम यादव ने कर दी घोषणा लाड़ली बहना को मिलेंगे ₹1500, जानिए...

सीएम यादव ने कर दी घोषणा लाड़ली बहना को मिलेंगे ₹1500, जानिए कब से

मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को ₹1500 दिए जाने की घोषणा भी कर दी। आपको बता दें कि लाड़ली बहन योजना के तहत महिलाओं को वर्तमान में 1250 रुपये मिल रहे हैं और आगे यह राशि बढ़कर ₹3000 तक देने का वादा मध्यप्रदेश सरकार का है। 

भोपाल, मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी भारतीय संस्कृति का वैशिष्ट्य ही हमारी पहचान है। हम मातृ सत्तात्मक समाज व्यवस्था के संवाहक हैं। यह सिर्फ भारत देश ही है, जहां बच्चा-बच्चा देश को माता के रूप में पूजकर ‘भारत माता की जय’ कहता है। यह नारियों के प्रति हमारी आस्था, हमारे सम्मान का प्रतीक है। यह कहते हुए मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को ₹1500 दिए जाने की घोषणा भी कर दी। आपको बता दें कि लाड़ली बहन योजना के तहत महिलाओं को वर्तमान में 1250 रुपये मिल रहे हैं और आगे यह राशि बढ़कर ₹3000 तक देने का वादा मध्यप्रदेश सरकार का है। 

यह भी पढ़ें शरीर पर लिखा था प्रॉपर्टी ऑफ मेडिकल कॉलेज, ऐसा लिखे होने का कारण आपको कर देगा हैरान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को शिवपुरी जिले के नरवर में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 185 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले 65 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 48.90 करोड़ लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 136.67 करोड़ लागत के 52 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरवर में राजा नल-दमयंती की प्रतिमा का अनावरण भी किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरवर के पुराने किले में रोप-वे निर्माण करने एवं नरवर में नया आईटीआई खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने नरवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन करने, नगर परिषद नरवर में गौशाला निर्माण एवं पुलिस चौकी बनाने और आवागमन की बेहतरी के लिए सिंध नदी पर एक नया सेतु बनाने की भी घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए हमारे खजाने में धन की कोई कमी नहीं है। दीपावली की भाईदूज से लाड़ली बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह देंगे और हमारा संकल्प है कि धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रतिमाह कर देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिवपुरी जिले में किसानों को बाढ़ आपदा की राहत राशि के रूप में 10 करोड़ रुपए बांटे गए हैं। प्रदेश के हर अंचल में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। विकास की बात पर हमारी सरकार हर कदम पर नागरिकों के साथ है। आपको बता दें कि पिछले चुनाव से पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों को एक हजार रुपए प्रतिमा के रूप में देने की यह महत्वाकांक्षी योजना शुरू की थी। 

यह भी पढ़ें शासकीय कार्यालयों में महिला सुरक्षा ताक पर, सुप्रीम कोर्ट का ICC गठन का आदेश बेअसर

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular