Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeExclusiveICC test ranking; भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, टॉप टेन में यह तीन...

ICC test ranking; भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, टॉप टेन में यह तीन भारतीय शामिल

शुभमन गिल ने अभी इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज में 3 शतक लगाए हैं और लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते उनकी रेटिंग में सुधार हुआ है और 807 अंक लेकर वह टॉप टेन रैंकिंग में छठवें स्थान पर पहुँच चुके हैं।

डिजिटल डेस्क स्पोर्ट्स नई दिल्ली: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने हैं जलवा बिखेरा है दोनों ही टीम के 3 – 3 बल्लेबाज टॉप टेन में शुमार हैं। यदि भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप। 10 में शुमार 3 भारतीय खिलाड़ियों में से सबसे बड़ा चौंकाने वाला नाम भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल। का है क्योंकि गिल पहली बार इस रैंकिंग में शामिल हुए हैं। शुभमन गिल ने अभी इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज में 3 शतक लगाए हैं और लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते उनकी रेटिंग में सुधार हुआ है और 807 अंक लेकर वह टॉप टेन रैंकिंग में छठवें स्थान पर पहुँच चुके हैं।

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में जो रूट को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक अब टॉप पर पहुंच गए और वर्ल्ड के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए। भारतीय कप्तान गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में इतिहास रच दिया था और वो एक ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक और 150 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। गिल ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 269 रन जबकि दूसरी पारी में 161 रन की पारी खेली थी। भारत ने इस मैच में 1000 से ज्यादा रन बनाए थे और इंग्लैंड को 336 रन से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर लिया था।

शुभमन गिल की पिछली सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग 14वीं थी, लेकिन अब वह करियर के सर्वोच्च 807 रेटिंग अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। यशस्वी जायसवाल ने ताजा रैंकिंग में अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है। बाएं हाथ के इस ओपनर ने सीरीज के पहले मैच में शतक लगाने के बाद बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में 87 रन की शानदार पारी खेली थी। ऋषभ पंत भी 790 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। इस तरह टॉप टेन रैंकिंग में यशस्वी जयसवाल शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने जगह बनाई है। 

हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) – रैंक: 1, रेटिंग अंक: 886
जो रूट (इंग्लैंड) – रैंक: 2, रेटिंग अंक: 868
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) – रैंक: 3, रेटिंग अंक: 867
यशस्वी जायसवाल (भारत) – रैंक: 4, रेटिंग अंक: 858
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – रैंक: 5, रेटिंग अंक: 813
शुभमन गिल (भारत) – रैंक: 6, रेटिंग अंक: 807
टेम्बा बावुमा (दक्षिण अफ्रीका) – रैंक: 7, रेटिंग अंक: 790
ऋषभ पंत (भारत) – रैंक: 7 (टाई), रेटिंग अंक: 790
कामिंदु मेंडिस (श्रीलंका) – रैंक: 9, रेटिंग अंक: 781
जेमी स्मिथ (इंग्लैंड) – रैंक: 10, रेटिंग अंक: 753

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular