Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeEntertainmentसनातन एकता पदयात्रा और बिहार चुनाव के नतीजे पर हुई चाय पर...

सनातन एकता पदयात्रा और बिहार चुनाव के नतीजे पर हुई चाय पर चर्चा

चाय की चर्चा में वर्तमान समय में बिहार विधानसभा चुनाव के आए परिणाम और महाराज धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर धाम) की सनातन एकता पदयात्रा की चर्चा की गई इस चर्चा में विशेष रूप से चाय की चर्चा में उपस्थित कई साथी पक्ष की भूमिका में रहे

ग्वालियर मध्य प्रदेश: हर रविवार होने वाली अद्वितीय और अनोखी चाय पर चर्चा इस रविवार 16 नवंबर को नवीन पार्क कांच मिल रोड हजीरा ग्वालियर पर संपन्न हुई इस बार चाय की चर्चा में वर्तमान समय में बिहार विधानसभा चुनाव के आए परिणाम और महाराज धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर धाम) की सनातन एकता पदयात्रा की चर्चा की गई इस चर्चा में विशेष रूप से चाय की चर्चा में उपस्थित कई साथी पक्ष की भूमिका में रहे तथा कुछ साथी विपक्ष की भूमिका में भी रहे सभी साथियों ने अपनी बात बहुत ही तर्कपूर्ण ढंग से प्रस्तुत की विशेष कर छात्रों के द्वारा प्रस्तुत की गई जानकारी यह साबित करती है कि वर्तमान समय का युवा जागृत हो गया है।

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

चाय की चर्चा में उपस्थित युवा साथियों के द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे पर भी खुलकर अपनी बात रखी जिसमें प्रमुख रूप से देश की सबसे युवा विधायक बनी मैथिली ठाकुर की जानकारी हो या अन्य प्रत्याशियों की सभी तर्कपूर्ण जानकारी प्रत्येक युवा के पास उपलब्ध है। देश के युवा संत के द्वारा निकाली जा रही सनातन एकता पदयात्रा के विषय में भी चाय की चर्चा में जोरदार बहस हुई वास्तविक में यह चाय की चर्चा ग्वालियर चंबल संभाग में संवाद, सुझाव और समाधान के लिए प्रचलित हो गई है ,इस चाय पर चर्चा में सभी वरिष्ठ जन, मित्रजन, छात्र-छात्राएं, सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, मातृशक्ति, प्रशासनिक अधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि, मीडिया के साथी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें ग्वालियर में बढ़ता गैंगस्टर्स कल्चर, लॉ एंड ऑर्डर के लिए आने वाले समय में बड़ा खतरा

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular