मुरैना मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक बड़ी घटना सामने आ रही है, जहां चाचा ने अपनी 9 साल की नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना लिया। हालांकि, नाबालिग मासूम भतीजी ने घटना के बाद पूरी आपबीती अपनी मां को सुना दी और मां ने भी तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। हालांकि दुष्कर्मी चाचा फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बेटियां अपनों के बीच में ज्यादा असुरक्षित हैं?
घटना फोर्स क्षेत्र की है। मासूम पीड़िता के माता पिता खेत में काम करते हैं और वह भी अपने माता पिता का हाथ बटाती है। घटना 18 जून की सुबह 6 बजे की है जब यह मासूम अपने माता पिता के साथ खेत पर मूंग काट रही थी। माँ ने 9 बजे बेटी से कहा कि घर जाकर साफ सफाई कर लें, जब बेटी घर पहुंची और झाड़ू पोंछा करने लगी। उस समय इसका दरिंदा चाचा मोबाइल पर गंदी फिल्में देख रहा था। गंदी फिल्में देखकर इस चाचा की नीयत अपनी मासूम भतीजी पर ही खराब हो गई और इसने अपनी भतीजी को अपने हवस का शिकार बनाने की योजना बना ली।
यह भी पढ़ें डांसर की बेटी से अवैध संबंध के चलते कर दी डांसर की हत्या

भतीजी जब झाड़ू लगा ही रही थी, चाचा मुंह दबाकर उसे कमरे में ले गया और भतीजी को हवस का शिकार बनाया। इसके बाद उसे धमकी भी दी कि माता पिता को कुछ बताया तो सबको मार देगा। इस घटना के बाद 9 साल की मासूम सदमे में चली गई। धीरे-धीरे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन दूसरे दिन जब मासूम को गुप्तांग से खून निकलने लगा तो उसे इलाज के लिए मां अस्पताल ले गई। जब अस्पताल में डॉक्टर ने मासूम से पूछा कि उसके साथ क्या हुआ है, तब मां के सामने ही मासूम ने पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।अस्पताल पहुंचकर मासूम बच्ची के बयान लिए और आरोपी चाचा पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी की तमाम धाराओं का मामला दर्ज कर लिया। घटना का खुलासा हो जाने पर आरोपी चाचा घर से भाग गया। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके मोबाइल को तुरंत ट्रैकिंग पर लगा दिया और लोकेशन मिलते ही आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मुरैना में हुई इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है, जहां सगे चाचा ने अपनी नौ साल की मांसूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। क्या हमारी बेटियां कहीं पर भी सुरक्षित नहीं हैं?
यह भी पढ़ें नाबालिग भाई की दरिंदगी; बड़े भाई, भाभी और भतीजे की क्रूरता से हत्या
