Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsगर्लफ्रेंड को ले गया होटल, सेक्स के बाद हत्या का हैरान करने...

गर्लफ्रेंड को ले गया होटल, सेक्स के बाद हत्या का हैरान करने वाला मामला

प्रवीण आरती को लेकर गाजियाबाद के एक होटल में पहुंचा था, जहां उसने एक कमरा बुक कराया और आरती के साथ रात में वहीं रुका था। इस दौरान आरती और प्रवीण ने होटल के कमरे में साथ बैठकर शराब पी।

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली: गाजियाबाद में एक प्रेमी ने होटल में प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद रातभर शव के पास बैठा रहा। इसके बाद सुबह जब वह कमरे से भागने की फिराक में था तो होटल स्टाफ ने रोक लिया और पुलिस को मामले की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सेवा नगर, नंदग्राम निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। जबकि मृत महिला की पहचान कोटगांव कॉलोनी निवासी 35 साल की आरती के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी प्रवीण और मृतक आरती तीन साल से रिलेशन में थे। वह एक-दूसरे से प्यार करते थे।

यह भी पढ़ें कागजों में अमृत हकीकत में जहर, शुद्ध जल न मिलने से हर साल 4 लाख मौतें

पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना दस जनवरी की रात की है। प्रवीण आरती को लेकर गाजियाबाद के एक होटल में पहुंचा था, जहां उसने एक कमरा बुक कराया और आरती के साथ रात में वहीं रुका था। इस दौरान आरती और प्रवीण ने होटल के कमरे में साथ बैठकर शराब पी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ा कि प्रवीण ने आरती का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद रातभर आरती के शव के पास बैठा रहा। पुलिस ने जब प्रवीण का मेडिकल कराया तो उसके चेहरे पर खरोंच के निशान मिले। इससे पता चलता है कि मौत से पहले आरती ने बचने का पूरा प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें टाइगर टूरिज्म कॉरिडोर, 5 हजार करोड़ की लागत से होगा तैयार

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular