Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsबांग्लादेश का जलाया झंडा मारे जूते। हिंदू महासभा ने क्यों किया विरोध...

बांग्लादेश का जलाया झंडा मारे जूते। हिंदू महासभा ने क्यों किया विरोध जानिए

हिन्दू महासभा ने बांग्लादेश के नक्शे और झंडे को अपने पैरों से कुचला जूते मारे और इसके बाद उनमें आग लगा दी। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले हिंदू महासभा के अध्यक्ष जयबीर भारद्वाज का कहना है कि हिंदुओं की हत्या को बर्दाश्त नहीं किया

ग्वालियर मध्य प्रदेश: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंदुओं की हत्या का विरोध अब भारत में तेज होता जा रहा है। भारत का यह विरोध क्रिकेट में तो देखने को मिला है।अब जगह जगह सड़कों पर भी प्रदर्शन होने लगा।है।अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने ग्वालियर में कूट पुल के नजदीक बांग्लादेश के विरोध में प्रदर्शन किया और बांग्लादेश के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।

बांग्लादेश का विरोध करते समय हिंदू महासभा के कार्यकर्ता काफी आक्रोशित नजर आए।उन्होंने बांग्लादेश के नक्शे और झंडे को अपने पैरों से कुचला जूते मारे और इसके बाद उनमें आग लगा दी। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले हिंदू महासभा के अध्यक्ष जयबीर भारद्वाज का कहना है कि हिंदुओं की हत्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वह बांग्लादेश के विरोध में लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे और साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से बांग्लादेश को दुनिया के नक्शे से मिटा देने तक की मांग कर डाली।

यह भी पढ़ें हर माल 10 रुपये; मेले की जान गरीबों की शान

इस विरोध प्रदर्शन के अंत में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में मारे गए हिंदुओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हिन्दू महासभा के अध्यक्ष जयवीर भारद्वाज के साथ अन्य कार्यकर्ता भी इस विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे। आपको बता दें कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है और हिंदुओं की हत्या हो रही है। भारत में रहने वाले हिंदू हमेशा से बांग्लादेशी हिंदुओं के सुरक्षा की मांग उठाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें कागजों में अमृत हकीकत में जहर, शुद्ध जल न मिलने से हर साल 4 लाख मौतें

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular