Monday, April 20, 2026
37.1 C
Delhi
Monday, April 20, 2026
HomeEntertainmentहर माल 10 रुपये; मेले की जान गरीबों की शान

हर माल 10 रुपये; मेले की जान गरीबों की शान

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: आकर्षक रोशनी में नहाए भव्य शोरूम और आधुनिक दुकानों के बीच ग्वालियर व्यापार मेला की असली आत्मा उन छोटी-छोटी दुकानों में बसती है, जहाँ कम कीमत में जरूरत और खुशी दोनों मिल जाती हैं। यही कारण है कि श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला केवल वैभव का प्रदर्शन नहीं, बल्कि आमजन के जीवन से जुड़ा एक जीवंत उत्सव बनकर उभरता है।
लगभग 121 वर्षों की परंपरा को समेटे श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला समय के साथ बदला जरूर है। अब मेले में बड़े इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर और वाहनों के शोरूम सजते हैं। लेकिन “हर माल 10 रुपये” से लेकर “हर माल 150 रुपये” वाली दुकानों की चमक आज भी उतनी ही कायम है। इन दुकानों पर उमड़ती सैलानियों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि मेला आर्थिक रूप से सम्पन्न वर्ग के साथ-साथ सामान्य और कमजोर आय वर्ग की जरूरतों को भी समान सम्मान देता है।

यह भी पढ़ें आंगनवाड़ी में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

मेले में सजी “हर माल 10 रुपये” की दुकानों से सैलानी रूमाल, हेयर बैंड, रबर क्लिप, कंघे, चाय की छन्नी और बच्चों के खिलौने खरीदते नजर आते हैं। वहीं “हर माल 20 रुपये” की दुकानों पर पर्स, की-रिंग, प्लास्टिक टब, डलिया, गमले और डस्टबिन लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसी तरह “हर माल 50 रुपये” वाली दुकानों पर पूजा की थाली, गैस चूल्हा स्टैंड, चमचे, छलनी, टॉर्च, पानी की बोतल, टिफिन, किसनी और फ्राई पैन की खूब बिक्री हो रही है। इसके अतिरिक्त 100, 150 और 200 रुपये की दुकानों पर लोअर, गरम स्वेटर और जैकेट खरीदने वालों की भीड़ सर्दी की जरूरत और मेले की उपयोगिता दोनों को दर्शाती है।
कहना गलत नहीं होगा कि ग्वालियर व्यापार मेला केवल खरीद-बिक्री का स्थान ही नहीं, बल्कि जनजीवन की जरूरतों, लोककला की सादगी और बाजार की आत्मा का सुंदर संगम है। यहाँ हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ है और शायद यही वजह है कि यह मेला पीढ़ियों से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें पुलिस मैन के बेटे ने रची खुद के अपहरण की साजिश; ऑनलाइन गेमिंग का भयावह साइड इफेक्ट

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular