Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsगर्भवती बहू को फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर घर से उठा ले...

गर्भवती बहू को फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर घर से उठा ले गया सनकी आशिक

15 बदमाशों में से पाँच घर में घुसकर अंजू गुर्जर के ससुराल के सदस्यों उसके साथ ससुर चाचा दादी को बंदूक की बट से पीटते रहे और दस बदमाश घर के बाहर घेरकर खड़े होकर लगातार फायरिंग करते रहे। और इसके बाद बदमाश गर्भवती बहू अंजू को उठा ले गए

ग्वालियर मध्य प्रदेश: एक सनकी आंशिक को अपनी प्रेमिका का विवाह दूसरे व्यक्ति से हो जाना इतना नागवार गुजरा कि वह सही मौके का इंतजार करता रहा और अचानक एक तरफा प्यार में पागल यह आशिक अपनी प्रेमिका के ससुराल जा पहुंचा। उसने घर में घुसकर ससुराल पक्ष के लोगों को जमकर पीटा। फायरिंग भी की और घर की को उठा ले गया।जिस समय उसने इस घटना को अंजाम दिया उस समय बहू गर्भपात है। ग्वालियर में खुलेआम हुए इस अपहरण कांड ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की पोल खोल के रख दी है। यह घटना बताती है कि अपराधी किस तरह बेखौफ हैं।

तिघरा थाना क्षेत्र के गिरजा गाँव में रहने वाले गिरिराज गुर्जर की शादी 1 1/2 साल पहले ही शिवपुर जिले के सहपुरा गाँव की अंजू गुर्जर से हुई थी। शादी के बाद से ही मुरैना जिले के एक गैंगस्टर योगेन्द्र गुर्जर उर्फ योगी द्वारा गिरिराज गुर्जर को धमकाया जा रहा था। उसे परेशान किया जा रहा था कि उसने अंजू गुर्जर से शादी क्यों की है इसका अंजाम उसे भुगतना होगा। और उसने अपनी इन धमकियों को अंजाम देने के लिए बुधवार रात आठ बजे अपने साथियों कल्ली डीपी तहसील भोला बिज्जी सत्यवीर प्रदीप लगभग पन्द्रह लोगों के साथ गिरिराज के गांव में पहुंचकर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें स्मार्ट मीटर है स्पाई मीटर; दुबई की कंपनी पाकिस्तानी अधिकारी, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा खतरे में!

हमले के समय स्थिति भयावह कर देने वाली थी। कुल 15 बदमाशों में से पाँच घर में घुसकर अंजू गुर्जर के ससुराल के सदस्यों उसके साथ ससुर चाचा दादी को बंदूक की बट से पीटते रहे और दस बदमाश घर के बाहर घेरकर खड़े होकर लगातार फायरिंग करते रहे। और इसके बाद बदमाश गर्भवती बहू अंजू को उठा ले गए। पुलिस सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार योगेंद्र का अंजू से प्रेम प्रसंग था। इसी वजह से दोनों की शादी नहीं हो पाई योगेंद्र को यह बात नागवार गुजरी। वह अपनी प्रेमिका को उठाने के फिराक में था। इसी कारण करवा चौथ से दो दिन पहले उसने इस घटना को अंजाम दिया। पूरी घटना को उसने फिल्मी स्टाइल में रचा।

पूरी घटना के बाद पति गिरिराज ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी के बाद से ही योगेंद्र उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। घर आकर उसे उसके परिवार को पीटा फायरिंग की और अंजू को उठा ले गया। अंजू के ससुर ब्रजलाल का कहना है कि अंजू नौ महीने की गर्भवती है।कुछ ही दिन में घर में किलकारी गूंजने वाली थी। उससे पहले ही बदमाश आए। मुझे और मेरे परिवार को पीट कर बहू को उठा ले गए। इस पूरी घटना के बाद परिवार डर के साये में हैं और पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पूरे मामले में कहीं न कहीं पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है कि जब डेढ़ साल से परिवार को धमकी मिल रही थी तो पुलिस ने इन धमकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लिया। 

यह भी पढ़ें DA hike; केन्द्रीय कर्मचारियों की हैप्पी दिवाली, 3% बढ़ गया महंगाई भत्ता 

इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए सिटी पुलिस अधीक्षक कृष्णपाल सिंह ने बताया कि तिग्र पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। गोली किसी भी घायल को नहीं लगी है। मारपीट में सभी लोग घायल हैं। घायल रामेश्वर की हालत ज्यादा गंभीर है। पुलिस का कहना है कि अंजू के पति गिरराज की शिकायत पर मुरैना में रहने वाले योगेन्द्र और उसके अन्य पन्द्रह साथियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना में गोलीबारी करने वाले बदमाश सोशल मीडिया पर भी टशन दिखाते हैं। किंग ऑफ मोरेना के नाम से सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ टशन दिखाते हुए फोटो और रील वायरल करते हैं। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular