ग्वालियर, मध्य प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की 24 वी पुण्य तिथि पर दीनदयाल नगर के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य दिनेश शर्मा के नेतृत्व में उनके साथियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आधा सैकड़ा से अधिक युवाओं ने रक्तदान कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उससे पहिले प्रतिवर्ष की भांति श्री शर्मा की अगुवाई में सुबह 8:45 बजे दीनदयाल नगर स्थित श्रीमंत की आदमकद प्रतिमा पर सैंकड़ो क्षेत्रवासियों ने पुष्पांजली अर्पित की। इसके बाद सुबह 09 बजे से दीनदयाल नगर के शासकीय अस्पताल में रक्तदान शिविर प्रारंभ हुआ जो दो पहर 12:30 बजे तक चला। शिविर में 57 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
यह भी पढ़ें रिश्ता हुआ कलंकित; चाचा ने दस साल की भतीजी को नवरात्रि में बनाया हवस का शिकार
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री हरीपाल, भाजपा नेता पीताम्बर प्रताप सिंह ने उपस्थित होकर रक्तवीर युवाओ को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका हौंसला बढ़ाया ।

वही रक्तदान जैसे महादान के क्षेत्र में लगातार योगदान देने के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा भाजपा नेता दिनेश शर्मा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्थानीय पार्षद पार्षद रेखा त्रिपाठी जी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष जबर सिंह गुर्जर , पूर्व पार्षद पुरूषोतम भार्गव, भाजपा नेता श्याम सिंह चौहान , मंडल महामंत्री प्रमोद शर्मा, कुलदीप सिंह चौहान, उम्मेद सिंह यादव, इस्लाम खान, जोगेंद्र यादव , गजेंद्र लोधी, विपिन मिश्रा, रवि सिकरवार, रणविजय सिंह कुशवाह , डॉ सुनील सिंह तोमर, अखिल शर्मा , बृजमोहन बौहरे , दिनेश दीक्षित सहित सैंकड़ो स्थानीय जन मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें सोनम कर रही थी पति संग गरबा, धड़ाम से गिरी हो गई मौत, कारण हार्ट अटैक
