Tuesday, April 14, 2026
26.1 C
Delhi
Tuesday, April 14, 2026
HomeBig Newsग्वालियर एयरपोर्ट पर यात्री सेवा दिवस पर हुए सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम

ग्वालियर एयरपोर्ट पर यात्री सेवा दिवस पर हुए सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम

17 सितंबर नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने यात्री सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया और इस अवसर पर देश के सभी हवाई अड्डों पर सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने यात्री सेवा दिवस के रूप में मनाया। ग्वालियर एयरपोर्ट डायरेक्टर आभास कुमार गोस्वामी ने बताया कि इस अवसर पर देश के समस्त हवाई अड्डों के साथ ही ग्वालियर के आधुनिक नवीन हवाई अड्डे पर भी कई सांस्कृतिक सेवा और सामाजिक कार्य किए गए। सभी यात्रियों का भारतीय पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। साथ ही पीक आवर्स पर यात्रियों को मिठाइयां और फूल भी वितरित किए गए और इसी समय पर पारंपरिक वेशभूषा में मध्यप्रदेश के लोकनृत्यों की प्रस्तुति भी की गई जिसे हवाई यात्रियों ने खूब सराहा।

आपको बता दें कि 17 सितंबर नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने इस दिन को यात्री सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया और इस अवसर पर देश के सभी हवाई अड्डों पर सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्वालियर हवाई अड्डे पर तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सेवा के कार्य भी किए गए। इस अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हवाई अड्डे के कर्मियों ने रक्तदान किया। यात्रियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र भी लगाया गया जिसमें 50 यात्रियों का परीक्षण किया गया। उनका ब्लड प्रेशर शुगर हिमोग्लोबिन और नेत परीक्षण किया गया। 

यात्री सेवा दिवस का मुख्य आकर्षण स्कूली छात्रों को विमानन के क्षेत्र में करियर से रूबरू कराना रहा। यात्री सेवा दिवस के मौके पर ग्वालियर हवाई अड्डा प्रबंधन ने गवर्नमेंट स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस मोरार के छात्रों को आमंत्रित किया। उन्होंने इन छात्रों को हवाई अड्डे का भ्रमण कराया। सभी तरह की जानकारी दी। साथ ही हवाई अड्डे पर किस तरह के करियर अफसर होते हैं उनमें किस तरह से प्रवेश किया जा सकता है इसके बारे में भी विस्तृत जानकारी छात्रों को दी गई यह गतिविधि छात्रों को आगे भविष्य में विमानन के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए उत्साहित करेगी।

इस अवसर पर हवाई यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए उनसे उनके फीडबैक भी लिए गए 150 फीडबैक प्राप्त हुए जिसमें यात्रियों द्वारा तमाम सुझाव आमंत्रित किए गए आगे और बेहतर सुविधाओं को प्रदान करने के लिए इन सुझावों पर अमल किया जाएगा। ग्वालियर हवाई अड्डा द्वारा आयोजित यह यात्री सेवा दिवस केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। आगे भी यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे। यह कार्यक्रम एक समग्र सामाजिक सांस्कृतिक और सेवा आधारित पहल के रूप में काफी सराहा गया है। यात्री सेवा दिवस कार्यक्रम ने स्पष्ट कर दिया है कि एक हवाई अड्डा केवल हवाई जहाज की उड़ान भरने मात्र की जगह नहीं है बल्कि इसको सामुदायिक जुड़ाव जागरूकता और उत्तरदायित्व का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी बनाया जा सकता है। 

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular