Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsइंस्टाग्राम की दोस्ती का खौफनाक अंत,  कट्टे की नोक पर अगवा कर...

इंस्टाग्राम की दोस्ती का खौफनाक अंत,  कट्टे की नोक पर अगवा कर गैंगरेप

17 वर्षीय नाबालिग लड़की का वहां से अपहरण किया और फिर उसे डीडी नगर स्थित अमेरिकन होटल ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना 5 अगस्त को हुई लेकिन पीड़िता आरोपियों के डर से चुप रही

ग्वालियर मध्य प्रदेश: इंस्टाग्राम पर अनजान युवकों से की गई दोस्ती किसी युवती के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है यह इस खबर से समझा जा सकता है मामला ग्वालियर के हजीरा थाने में दर्ज हुआ है। जहां नाबालिग युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर मुरैना निवासी राहुल लोधी और कल्लू खान से हुई थी। इंस्टा पर बातचीत के बाद मोबाइल नंबर शेयर किया और फिर चार शहर का नाका पर मिलने बुलाया और उसके बाद षड्यंत्रपूर्वक एक घिनौनी घटना को अंजाम दिया।

दोनों युवकों ने कट्टे की नोक पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का वहां से अपहरण किया और फिर उसे डीडी नगर स्थित अमेरिकन होटल ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना  5 अगस्त को हुई लेकिन पीड़िता आरोपियों के डर से चुप रही। बयालीस दिन तक युवती इस घटना के बाद भी चुप रही। लेकिन आरोपी ने नाबालिग को बार बार बुलाने के लिए धमकाया तो परेशान होकर थाने में शिकायत की।पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं।पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

मंगलवार रात ग्वालियर के हज़ीरा थाने में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने FIR दर्ज़ कराई है। नाबालिग ने FIR में पुलिस को बताया कि 5 अगस्त को वह घर से नाश्ता लेने के लिए निकली थी। लौटते वक्त चार शहर का नाका के पास उसे राहुल लोधी और कल्लू खां मिले। दोनों ने उसे कट्‌टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। फिर जबरदस्ती एक्टिवा पर बैठा लिया। दोनों आरोपी नाबालिग को लेकर दीनदयाल नगर में होटल अमेरिकन पहुंचे। यहां एक कमरे में ले जाकर नाबालिग को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे उसके हाथ-पैर सुन्न हो गए फिर दोनों आरोपियों ने बारी-बारी नाबालिग के साथ गलत काम किया। 

आरोपी इतने पर ही नहीं रुके।उन्होंने इसक बाद नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। धमकी से डरी-सहमी नाबालिग ने चुप्पी साध ली। लेकिन इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। बार बार होटल में मिलने के लिए बुलाने के लिए धमकाने लगे। आखिर में परेशान होकर नाबालिग में अपने परिवार को पूरी घटना बताई, मंगलवार रात परिवार के लोग नाबालिग को लेकर हज़ीरा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई, पुलिस ने दोनों आरोपियों पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज़ कर लिया है। 

यह घटना बताती है कि जिस तरह से इंस्टाग्राम पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करके उनसे बातचीत शुरू करते हैं और नंबर शेयर करके दोस्ती बढ़ाते हैं वह कितने खतरनाक अंजाम तक पहुंच सकती है। शोषण होने के बावजूद भी लगातार युवती को ब्लैकमेल किया जा रहा था। धमकाया जा रहा था और वह चुप थी। अंत में पीड़ित ने अपने माता पिता को पूरी घटना बताई और परिजन की मदद से ही दोनों आरोपियों पर यह मामला दर्ज हुआ और पूरी घटना का खुलासा हुआ।

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular