ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर में जियो कंपनी के फाइव जी नेटवर्क मैं चोरों की सेंद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चोरों ने ग्वालियर के कई क्षेत्रों में जियो का फ़ाइव जी नेटवर्क ठप कर दिया। फ़ाइव जी सर्विस देने वाली बेस बैंड यूनिट ही चोर चुरा ले गए। और ऐसा एक या दो टावर से नहीं हुआ बल्कि पिछले 10 दिनों में चोरों ने 11 टावरों की बेस बैंड यूनिट चोरी की है जिससे हर। टावर के आस-पास रहने वाले हजारों जियो यूजर्स को फाइव जी नेटवर्क मिलना बंद हो गया। चोरी का ये अजीब मामला ग्वालियर में पिछले कुछ दिनों से चलता रहा। और अब जाकर कंपनी के अधिकारियों ने सत्ताईस अगस्त को इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।
जियो के टॉवर से बेस बैंड यूनिट चुराने का यह सिलसिला 12 अगस्त को शुरू हुआ जब संसिटी सूर्य विहार को कृष्ण नगर के जिओ टावर से यह यूनिट चुराई गई। इसके बाद 19 अगस्त को मेला ग्राउंड से 20 अगस्त को राजा पंचम। सिंह मार्ग से और इक्कीस अगस्त को महाराजपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में लगे टावर से बेस बेंड यूनिट चोरी हो गया। शुरुआत में कंपनी ने अपने स्तर पर जांच कर चोरी पकड़ने का प्रयास किया लेकिन लगातार हो रही घटनाओं से परेशान होकर आखिरकार 27 अगस्त को कंपनी के अधिकारियों ने बेस बैंड यूनिट के चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई। एक बेस बैंड यूनिट की कीमत ₹3 लाख के लगभग बताई जा रही है। और यदि 11 बेस बैंड यूनिट अब तक चोरी हो चुके हैं इसका मतलब 33 लाख रुपए की चोरी हो गई है।

इन तमाम क्षेत्रों की फाइव जी इंटरनेट सुविधा देने वाली बेसबेंड यूनिट के चोरी होने से इस क्षेत्र के जियो यूजर्स को मजबूरी में फोर जी नेटवर्क के सहारे काम चलाना पड़ रहा है। कंपनी के अधिकारियों की मानें तो अब इस फ़ोर जी नेटवर्क के सहारे ही आगे कुछ दिन तक यूजर्स को परेशान होना पड़ेगा क्योंकि कंपनी से नए बेस बैंड यूनिट मँगाकर तकनीकी रूप से टावर में फिट करने के लिए लगभग पंद्रह दिनों का समय लगेगा।
बेस बैंड यूनिट चोरी की एफआईआर गोले का मंदिर थाने में दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि चोरों का पूरा गिरोह जियो टावर से यह बेस बैंड यूनिट चुरा रहा है। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़े जाने का दावा भी पुलिस कर रही है। पकड़े गए चोर राजकुमार ने पुलिस को बताया कि सबसे पहले उसने सेंसिटी। के पास से बीपीओ मशीन चोरी की। इसके बाद गदई पुरा राजा पंचम सिंह मार्ग मेला ग्राउंड डीडीनगर इंडस्ट्रियल एरिया पिंटो पर सूर्य विहार जीवाजी विश्वविद्यालय क्षेत्र के टावरों से। बेस बैंड यूनिट चोरी की।
