Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsकिशोरी से दुष्कर्म, निगम भर रहा से सड़क के जख्म, चोरों के...

किशोरी से दुष्कर्म, निगम भर रहा से सड़क के जख्म, चोरों के निशाने पर मंदिर, भाई बहन की डूबने से मौत, ठेकेदारों ने जलाया मुख्य अभियंता का पुतला।

Gwalior top 7 news of 29 August 2025; ग्वालियर की आज की कुछ खास खबरें

Gwalior top 7 news of 29 August 2025; ग्वालियर की आज की कुछ खास खबरें

ग्वालियर के भितरवार ब्लॉक के हरसी नहर में भाई बहन की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोरछठ के मेले में दुकान लगाने के लिए भाई बहन दतिया से आए हुए थे। घटना आधी रात 12 बजे की बताई जा रही है। पहले बहन नहर में डूब रही थी और उसे बचाने के लिए जब भाई कूदा तो वह भी नहर में डूब गया। सुबह जब दोनों शव नहर में तैरते हुए मिले तब ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मृतक बहन गुनगुन 18 साल की है और भाई गौरव 18 साल का है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि पैर फिसलने से बहन नहर। में गिर गई और उसे बचाने के लिए ही भाई नहर में कूद गया लेकिन दोनों की मौत हो गई।

ग्वालियर में उनतिस 29 अगस्त को होने जा रही रीजनल कॉन्क्लेव की तैयारियों में नगर निगम कमर कस कर लग गया है। पूरे शहर की रोड़े खुदी पड़ी हैं हर जगह गड्ढे हैं। सड़क के इन जख्मों को। भरने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। जगह जगह पर पेंच वर्क। किया जा रहा है जिसे देख शहर के नागरिक यही कहते नजर आ रहे हैं कि पहले से ही। सब चीजें दुरुस्त कर ली जाएं तो मेहमानों के आवभगत के लिए इस तरह से युद्ध स्तर पर न लगना पड़े। साथ में नागरिक यह बात भी करते नजर आ रहे हैं कि ये जो गड्ढे भरने का काम चल रहा है यह भी केवल 4 दिन ही चलने वाला है केवल और केबल रीजनल। कॉन्क्लेव की व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखने के लिए प्रशासन। लगा हुआ है आम जन की समस्या से प्रशासन को कोई लेना देना नहीं है।

ग्वालियर में इस समय मंदिर चोरों के निशाने पर हैं। ग्वालियर के बीलेश्वर महादेव मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया और अज्ञात चोर मंदिर की दान पेटी चुरा कर ले गए चोरों की करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर अब पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। ग्वालियर में मंदिर लगातार हैं चोरों के निशाने पर हैं कुछ दिन पहले ही सनातन धर्म मंदिर में चोरी हुई थी जब चोर मंदिर में घुसकर भगवान को माथा। टेककर दान पेतियां तोड़कर लाखों रुपए ले गए थे। कुछ ही दिनों में लगातार यह दूसरी घटना है जब चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया है।लग रहा है कि अब चोर मंदिरों को टारगेट कर रहे हैं। इसके बावजूद भी पुलिस ने मंदिरों की सुरक्षा के कोई कड़े इंतजाम नहीं किए हैं।

ग्वालियर में आज राष्ट्रीय समाज पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय समाज पार्टी की स्थापना वर्ष 2003 में की गई थी उन्होंने कहा कि यह दल स्वामी विवेकानंद राममनोहर लोहिया और बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों के विचारों से प्रेरित होकर उपेक्षित और वंचित वर्गों को राजनीतिक शक्ति देने के लिए बनाया गया है। राष्ट्रीय समाज पार्टी को चार राज्यों—महाराष्ट्र कर्नाटक उत्तर प्रदेश और गुजरात में तकनीकी मान्यता भी मिल चुकी है और इन राज्यों में पार्टी के विधायक भी जीतकर विधानसभा पहुँचे हैं पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय समाज पार्टी किसानों के हित में लगातार काम करेगी और ABM को हटाने की मांग करती है।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 1 से 3 साल की बच्ची लापता हो गई है। बच्ची गुम होने की शिकायत मिलने के बाद जीआरपी ने जांच शुरू की और स्टेशन पर लगे सीसीटीवी। कैमरे खंगाले फुटेज में बच्ची दो। संदिग्ध लोगों के साथ दिखाई दी इस आधार पर पुलिस अब इसे अपहरण का। केस मानकर चल रही है और अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई है। दो दिन पहले एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कि उसकी 3 वर्षीय बच्ची रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 1 से अचानक लापता हो गई है। जब वह शौच करने गई थी तभी जब वापस लौटी तो बच्ची उसे दिखाई नहीं दी। उस समय गुमशुदा होने की बात चल रही थी लेकिन सीसीटीवी के बाद खुलासा हुआ कि बच्ची का अपहरण किया गया है।

मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग में फैला भ्रष्टाचार किसी से छुपा नहीं है। गुरुवार को पीडब्लूडी में काम करने वाले ठेकेदारों ने भ्रष्टाचार भुगतान न होने के आरोप लगाते हुए मुख्य अभियंता एसएस सूर्यवंशी का पुतला जलाया है पुतले। को न केवल जलाया गया बल्कि अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए। ठेकेदारों ने पुतले की अपने जूतों से जमकर धुनाई भी की। ठेकेदारों का कहना है कि मुख्य अभियंता उनकी करीब 180 बिल पुस्तिकाओं को रखे बैठे हैं और उनसे 10। से 20% तक कमीशन मांग रहे हैं इतना ही नहीं मुख्य अभियंता प्रत्येक कार्य। में हस्ताक्षर करने पर कमीशन मांगते हैं। ठेकेदारों की यूनियन के अध्यक्ष मुकेश उचारिया ने बताया कि। यदि मामला नहीं सुधरा तो ठेकेदार सड़कों पर आएंगे। वे चाहते हैं कि मुख्यमंत्री डा मोहन यादव मुख्य अभियंता सूर्यवंशी। को हटाएं ठेकेदारों ने बताया कि सूर्यवंशी ने पिछले चार महीने से ठेकेदारों का भुगतान नहीं किया है।

एक किशोरी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और दुष्कर्म का। मामला दर्ज कराया है। किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक अपने साथ ले गया था। पुलिस ने 24 घंटे बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया है किशोरी? के गायब होने पर उसके स्वजनों ने उसे तलाश किया और जब वह नहीं मिली तो 25 अगस्त को पुलिस को सूचना दी पुलिस। की टीम ने तकनीक की मदद से और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर। जांच की और 24 घंटे में ही किशोरी। को सुरक्षित बचा लिया और उसे बहला फुसला कर ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने किशोरी। के साथ दुष्कर्म भी किया है किशोरी? को परिजनों को सौंप दिया गया और युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular