Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig News15 करोड़ की डकैती में चार आरोपी गिरफ्तार, डकैती का है झारखंड...

15 करोड़ की डकैती में चार आरोपी गिरफ्तार, डकैती का है झारखंड कनेक्शन 

हथियारबंद पांच डकैतों ने 11 अगस्त की सुबह नौ बजे खितौला के इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। डकैतों पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। 12 अगस्त को रईस बाकी डकैतों को लेकर दमोह गया था

जबलपुर मध्य प्रदेश: जबलपुर के खितौला के इसाफ बैंक में दिनदहाड़े डकैती डालकर सनसनी फैलाने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गैंग का मास्टर माइंड पाटन निवासी रईस दमोह में मिला है। बाकी तीन सोनू बर्मन, हेमराज, विकास चक्रवर्ती डकैतों को भी गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों के झारखंड भागने इसकी सूचना पुलिस को सूचना मिली है। आरोपियों के पास से 1,83,000 लाख रुपए नगद,एक कट्टा,चार कारतूस, दो मोटरसाइकिल चार मोबाइल व अन्य सामग्रियां की गई जप्त।  जबलपुर के ESAF बैंक में हुई थी 15 करोड़ की डकैती, सभी आरोपियों पर 30 हज़ार का इनाम घोषित है।

 पता चला है कि डकैतों ने छत्तीसगढ़ के राजगढ़ में भी बैंक डकैती की थी। उस वक्त पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसी जेल में मादक पदार्थ अधिनियम के मामले में पाटन निवासी रईस भी बंद था। वहीं पर इनकी मुलाकात हुई। जमानत पर बाहर आने के बाद सभी ने खितौला के इसाफ बैंक में डकैती डालने की साजिश रची। यह खुलासा रईस ने किया। उसके पास से कुछ नकदी भी मिली है। मामले में पुलिस रईस के एक साथी बल्लू को भी तलाश रही है।

पुलिस को रईस के कॉल रिकॉर्ड से जानकारी मिलीं। डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले तीन अन्य डकैतों ने रईस को बताया था कि वे बिहार के रहने वाले हैं। हालांकि, पुलिस इसका पता लगा रही है। इसके लिए राजगढ़ पुलिस से भी सम्पर्क कर वहां हुई डकैती, गिरफ्तारी व फरारी की जानकारी ली जा रही है। तीनों डकैत बैंक से लूटा गया पूरा सोना अपने साथ ले गए। रईस और बल्लू को दो से ढ़ाई लाख रुपए दिए थे। पुलिस ने यह राशि भी रईस की निशानदेही पर जब्त की है। 

हथियारबंद पांच डकैतों ने 11 अगस्त की सुबह नौ बजे खितौला के इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। डकैतों पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। 12 अगस्त को रईस बाकी डकैतों को लेकर दमोह गया था। वहां से उन्हें झारखंड जाने वाली ट्रेन में बिठाया। वह वहां अपने एक साथी के साथ था। इसकी जानकारी पुलिस को लगी, तो उसे दबोच लिया। उसने बताया कि डकैती के वक्त वह भी बैंक में था। लाल रंग की टी शर्ट पहने था।

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular