Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsआदिवास हाॅस्टल से 5 नाबालिग छात्राएं गायब, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

आदिवास हाॅस्टल से 5 नाबालिग छात्राएं गायब, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

छात्राओं के लापता होने की खबर मिलते ही उनके परिजन छात्रावास पहुंचे। परिजनों का खासकर महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि छात्राएं बीती रात से गायब है। उनके गायब होने से जहां छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं

उमरिया मध्य प्रदेश: उमरिया जिले के पाली नगर में  संचालित बालिका आदिवासी छात्रावास से 5 छात्राओं के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। जहां छात्राओं के गायब होने के बाद हॉस्टल प्रबंधन अलग-अलग तरह की सफाई दे रहा है वहीं छात्राओं के माता पिता ने होस्टल। में सुरक्षा व्यवस्था की कमी होने का आरोप लगाया है। छात्राओं द्वारा लिखे गए एक नोट की बात भी सामने निकलकर आ रही है और उस नोट में जो।कुछ लिखा है वह चौंकाने वाला है।

यह मामला उमरिया जिले के पाली नगर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस छात्रावास का है, जहां कक्षा आठवीं की 5 छात्राएं लापता हो गई है। जो छात्राएँ लापता हुई हैं वे सभी तेरह साल की हैं। मामले में बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर एसपी निवेदिता नायडू, SDM सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। छात्रावास स्टाप से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुटे है। 

छात्राओं के लापता होने की खबर मिलते ही उनके परिजन छात्रावास पहुंचे। परिजनों का खासकर महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि छात्राएं बीती रात से गायब है। उनके गायब होने से जहां छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं जिम्मेदारी अधिकारी और कर्मचारियों की भूमिका पर ऊंगली उठ रही है। बताया जाता है कि छात्रावास में सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। छात्राएं किस कारण से भागी है इसका पता लगाया जा रहा है।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular