मुरैना मध्य प्रदेश: राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच बहने वाली चंबल नदी इस समय क्षेत्र में आफत।लेकर आ सकती है। चंबल नदी तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है, मुरैना जिले के राजघाट पर मंगलवार रात 10:00 बजे 137.50 मीटर पर पहुंच जलस्तर, इस घाट पर खतरे का निशान 138 मीटर पर है। और पूरे क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। इसको देखकर यह कहा जा रहा है। किसी भी समय चंबल नदी अपने खतरे के निशान को पार कर सकती है और आस पास के क्षेत्रों में बसे हुए गांव में पानी और बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
मुरैना के अंबाह तहसील क्षेत्र अंतर्गत उसैदघाट पर भी लगातार बढ़ रहा है पानी, मुरैना के उसैदघाट तथा उत्तरप्रदेश आगरा पिनाहट पर जलस्तर 127 मीटर से पहुंचा ऊपर, उसैदघाट पर खतरे का निशान 130 मीटर पर है। मुरैना जिले के सबलगढ़ अटारघाट पर भी चंबल नदी गांव की सीमाओं से टकराने लगी, सबलगढ़ तहसील के टपरा रायडी गांव का संपर्क कटा,बहुत ही धीमी गति से बढ़ रहा है पानी, राजस्थान -मध्य प्रदेश की सीमा पर कालीसिंध, पार्वती ,परवन एवं मध्यप्रदेश श्योपुर में सीप नदी का पानी मिलता है चंबल में, लगातार बढ़ते पानी से एक सैकड़ा से अधिक गाँव के रहवासियों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

