ग्वालियर, मध्य प्रदेश: एक युवक ने अपनी ASI पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में चल रही पुलिस जनसुनवाई में शिकायत की है। युवक की पत्नी ग्वालियर में SAF की 14 वीं बटालियन में ASI के पद पर तैनात है। युवक का आरोप है कि साल भर से पत्नी उसे घर जमाई की तरह घर में कैद कर रख रही है। वो किसी तरह वहां से भाग कर अपने घर पहुंच गया तो अब पत्नी उसको झूंठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रही है। युवक की यह अजीबो गरीब शिकायत सुनकर पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित युवक की शिकायत के बाद उसे कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र रचना नगर में रहने वाले संजीव कुमार ने ग्वालियर एसपी ऑफिस पुलिस जनसुनवाई में पहुच कर अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। संजीव ने बताया कि 10 अप्रैल 2024 को उसकी शादी मुरार निवासी नीलम भटनागर के साथ हुई थी। उसकी पत्नी नीलम ग्वालियर की 14 वीं बटालियन में ASI के पद पर तैनात है। शादी के बाद उनके घर एक बेटा हुआ।
संजीव ने एसपी ऑफिस जन सुनवाई में ज्यादा मीडिया को बताया कि उसकी पत्नी सिर्फ 8 दिन ससुराल में रही उसके बाद फिर वह अपने मुरार स्थित घर में रहने लगी थी। पत्नी ने उसे भी अपने साथ ही घर जमाई के तौर पर रखना शुरू कर दिया। जब कभी भी वह अपने माता-पिता से मिलने के लिए जाता है तो पत्नी जमकर बवाल करती है। यहां तक की उसके साथ गाली गलौज और परिवार के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती है। जब उसने इस बात का विरोध किया तो ASI पत्नी और उसके दो भाइयों ने उसे मारने की धमकियां दी।
पति संजीव का कहना है कि इस साल मार्च में झगड़ा ज्यादा बड़ा तो परिवार वालों ने थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन सुलह समझौता होने के बाद पत्नी के घर ही रहने लगा, लेकिन पत्नी उसे परिवार से मिलने पर प्रताड़ित करती है। कोई फोन पर उसे और उसके परिवार वालों को गाली गलौज कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती है। अब उसकी पत्नी और उसके भाई उसे झूठे केस में फसाने की धमकी दे रहे हैं। आखिर में प्रताड़ित होकर संजीव अपनी पत्नी के घर से भाग आया।
संजीव ने ASI पत्नी की ऑडियो रिकॉर्डिंग और कुछ CCTV, वीडियो के साथ पुलिस से शिकायत की है। CCTV में कुछ लोग संजीव के से जाते हुए दिखाई दे रहे है उसका कहना है। वह उसके और उसके परिवार के साथ मारपीट कर के जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब संजीव का कहना हैं। कि वह अब इतना प्रताड़ित हो गया हैं। कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो वह खुद ही मर जाएगा। वही संजीव के आवेदन पर पुलिस अधिकारियों ने गोला का मंदिर थाना पुलिस को मामले जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
