Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeMadhya Pradesh33वीं अंतरजिला उत्तरी जोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में ग्वालियर ने चैंपियन ट्रॉफी...

33वीं अंतरजिला उत्तरी जोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में ग्वालियर ने चैंपियन ट्रॉफी की अपने नाम

प्रतियोगिता में 05 जिलों की टीमों ने 07 खेलों में भाग लिया और आप सभी ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया इसके लिये आप सभी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर उन्होने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना का विकास होता है

ग्वालियर मध्य प्रदेश:  33वीं अंतरजिला उत्तरी जोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता ग्वालियर में आयोजित की गई। यह प्रतियोगिताएं 18 सितंबर से प्रारंभ हुई और 21 सितंबर रविवार शाम एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिस बैंड की धुन और पटाखों की झिलमिलाती रोशनी के साथ हुआ। प्रतियोगिता में चैंपियन ट्रॉफी मेजबान ग्वालियर ने अपने नाम की। प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन ग्वालियर रहा जिसने बास्केटबॉल, वालीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, वैडमिंटन और एथलेटिक्स में ग्वालियर चैंपियन रहा। भिंड जिला ने ओवर ऑल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल करते हुए बास्केटबॉल, वालीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट में उपविजेता एवं कुश्ती में विजेता रहा। 

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न जिलों से आई पुलिस टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया गया और प्रतियोगिता के फ्लैग को टीम कैप्टन द्वारा मुख्य अतिथि आईजी ग्वालियर रेंज अरविंद सक्सेना को सौंपा गया। उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिये गये और अंत में मुख्य अतिथि द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा करते ही पुलिस बैंड की धुन और पटाखों की झिलमिलाती रोशनी के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि अरविन्द सक्सेना ने कहा कि प्रतियोगिता में 7 इवेंट्स हुए.. कई पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन इतना बेहतर है कि उनके स्टेट टीम में सेलेक्ट होने की भी संभावना है। 

मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर विभिन्न जिलों के विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पदक दिये जाकर टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। उन्होने टीम मैनेजर व खेल अधिकारियों को भी सम्मनित किया। उन्होने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतियोगिता में 05 जिलों की टीमों ने 07 खेलों में भाग लिया और आप सभी ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया इसके लिये आप सभी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर उन्होने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना का विकास होता है और खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य बनते है। उन्होने कहा कि जो टीम विजेता हुई हैं वह आगे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देकर नये कीर्तिमान स्थापित कर पुलिस विभाग का नाम रोशन करें। इस अवसर पर उन्होने पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के भव्य आयोजन के लिये सभी अधिकारियों को बधाई दी। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा 33वीं अंतरजिला खेलकूद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक विदिता डागर(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक सुमन गुर्जर, अति. पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं विभिन्न जिलों के खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को रक्षित निरीक्षक ग्वालियर रणजीत सिंह द्वारा कैप पहनाकर बैच लगाये गये उसके बाद टीम मैनेजरों से मुख्य अतिथि का परिचय कराया गया और पुलिस बैंड द्वारा अतिथियों का अभिवादन किया गया।

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular