Wednesday, May 13, 2026
35.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsराज्यपाल 3 दिन ग्वालियर प्रवास पर, जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह सहित...

राज्यपाल 3 दिन ग्वालियर प्रवास पर, जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह सहित अन्य कार्यक्रमो में होंगे शामिल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल 22 सितम्बर को प्रात: 11 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय पहुँचकर दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके बाद व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार जायेंगे। राज्यपाल पटेल अपरान्ह 2 बजे सड़क मार्ग द्वारा मुरैना जिले में स्थित करह धाम जायेंगे।

ग्वालियर मध्यप्रदेश:  राज्यपाल मंगुभाई पटेल का तीन दिवसीय प्रवास पर रविवार की शाम ग्वालियर आगमन हुआ। राज्यपाल पटेल दतिया जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वायुमार्ग से भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय के साथ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पधारे। विमानतल पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत कर अगवानी की। विमानतल पर राज्यपाल पटेल की अगवानी के लिये पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरू अरविंद कुमार शुक्ला, जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. राजकुमार आचार्य एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह भी पहुँचे।  

राज्यपाल मंगुभाई पटेल 22 सितम्बर को प्रात: 11 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय पहुँचकर दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके बाद व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार जायेंगे। राज्यपाल पटेल अपरान्ह 2 बजे सड़क मार्ग द्वारा मुरैना जिले में स्थित करह धाम जायेंगे। यहाँ पर पूजा-अर्चना करने के बाद अपरान्ह 2.40 बजे मुरैना जिले के ग्राम धनेला पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात अपरान्ह लगभग 4.20 बजे वापस व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार पहुँचकर विश्राम करेंगे। राज्यपाल पटेल व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार पर सायंकाल 5 बजे सेवा पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के जन जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम में भाग लेने और सिकल सेल मरीजो को कार्ड वितरित करेंगे। 

राज्यपाल मंगूभाई पटेल 23 सितम्बर को प्रात: 10.30 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुँचकर हैलीकॉप्टर द्वारा ओरछा जिला निवाड़ी के लिये प्रस्थान करेंगे।  उम्मीद की जा सकती है कि ग्वालियर की खराब सड़कें राज्यपाल महोदय की इस यात्रा को बाधित नहीं करेंगी और उनका यह तीन दिवसीय ग्वालियर प्रवास बिना किसी कष्ट के संपन्न होगा। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular