Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsहीरा भूमिया मेला 22 को, 108 एम्बुलेंस में प्रसव, दो सब इंजीनियरों...

हीरा भूमिया मेला 22 को, 108 एम्बुलेंस में प्रसव, दो सब इंजीनियरों की जांच, नापतौल विभाग की कार्यवाही, झाड़ू लगाने वाला चोर, जेयू में 8 बजे के बाद नो इंट्री

ग्वालियर में तमाम घटनाओं के बीच आइये जानते हैं साथ ऐसी खबरें जो कहीं ना कहीं आम जन को प्रभावित करने वाली हैं।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर में तमाम घटनाओं के बीच आइये जानते हैं साथ ऐसी खबरें जो कहीं ना कहीं आम जन को प्रभावित करने वाली हैं।

नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने एक बडा कदम उठाया है। काम में अनियमितता करने वाले दो सब इंजीनियर को आरोप पत्र जारी किए हैं और साथ ही विभागीय। कार्रवाई की बात भी कही है उप? यंत्री एवं क्षेत्रीय अधिकारी क्रमांक सोलह रवि गौड़िया ने वार्ड 41 कदम साहब का बाड़ा और इसके आस-पास की गलियों में पूप से बनी हुई सडक पर ही नई सीसी। रोड निर्माण के लिए निरीक्षण कर गलत रिपोर्ट बनाई थी हैं। उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई।कार्तिक पटेल को भी लंबे समय से बिना अनुमति के अनुपस्थित होने के कारण विभागीय जांच के लिए आरोप पत्र दिया गया है। 

ग्वालियर थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सोनम खान के पति जब अजमेर गए थे और सोनम मार्के चली गई उसके घर का ताला तोड़कर गैस टीवी सिलेंडर घर का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाले और जांच की तो बगल में रहने वाले जीतू भदोरिया का चोरी करना सिद्ध हुआ। जिस समय पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी जीतू वहीं बगल में खड़े हुए झाड़ू लगाने लगा था। जिसको देखकर मोहल्ले वालों को भी अजीब लगा और यह झाड़ू लगाने की घटना नहीं चोरी का खुलासा कर दिया। जीतू का लंबा अपराधिक रिकॉर्ड है।

नापतौल विभाग ने कुछ संस्थानों पर कार्रवाई की है। लक्ष्मीगंज स्थित शंकर लाल स्क्रैप सिटी सेन्टर के गिराज नाश्ता सेन्टर कुम्हारपुरा की भगवत जी। मिष्ठान एंड चाट भंडार और न्यू महावीर स्वीट्स पर नाप तौल के कांटे में गड़बड़ी पाई गई है। जिस पर कार्रवाई की है इसी के साथ बारदरी स्थित उदयपुर वाला स्वीट्स। बिस्किट और कुकीज के पैकेट पर आवश्यक जानकारी नहीं मिली इन संस्थानों पर नाप तौल विभाग ने नाप तौल से संबंधित अनियमितताएं पाए जाने पर कार्यवाही की है।

लंबे समय से सोए हुए परिवहन विभाग ने स्कूली बच्चों को ढो रही जानलेवा स्कूल वेनो पर कार्रवाई की है। कुछ दिनों से विभाग बसों पर तो कार्रवाई कर रहा था लेकिन स्कूल वैन पर मेहरबान था। अब स्कूल बहनों को लेकर कलेक्टर के पास जब। शिकायत पहुंची तो ऑटो और वैन पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। कार्रवाई के दौरान बसें और स्कूल वैन बिना बीमा बिना परमिट के मिली आर्मी पब्लिक स्कूल बड़ागांव। की एक वैन पर बीमा न होने पर ₹3000 जुर्माना लगा। सभी गाड़ियों पर पुल 26500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी बीच कुछ विचालकों ने आरटीओ पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई के आरोप भी लगाए हैं।

मुरार जिला अस्पताल के प्रसूति ग्रह में अवैध वसूली की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बुधवार को भी एक गर्भवती महिला के परिजन से सामान्य प्रसव के लिए ₹5000 मांगे गए जब। पैसे देने से मना किया तो स्टॉफ ने गर्भवती को भर्ती न करते हुए कमला। राजा रेफर करने की धमकी दी। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी परिजन ने बना लिया। मुरार जिला अस्पताल में लगातार वसूली के मामले प्रकाश में आते रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद सिविल सर्जन डॉ आर के शर्मा और सीएमएचओ डॉ सचिन श्रीवास्तव दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं करते। इस मामले में ऊपर तक बंदर बांट और मिलीभगत के आरोप भी लगते रहे हैं। 

जीवाजी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैम्पस मैं माहौल को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए और अव्यवस्थाओं को रोकने के लिए कुछ नए सख्त नियम बनाए हैं। अब विश्वविद्यालय परिसर में सुबह और शाम कोई समय बाहरी आने वालों को अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग में खड़े करने होंगे। और साथ ही रात 8 बजे के बाद। कैंपस में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि इसके बाद कोई घूमते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय का कहना है कि पिछले कुछ समय से विश्वविद्यालय परिसर में अवांछित गतिविधियां बढ़ गई थीं और विश्वविद्यालय की बदनामी हो रही थी। जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। 

22 अगस्त को हीरा भूमिया मेले का आयोजन होगा। यह मिला नाका चंदबद्नी और रामदास घाटी स्थित हीरा भूमिया मंदिर पर लगाए जाएंगे। यहां पर सर्पदंश एवं विष बेल के बंद काटे। जाएंगे। रामदास घाटी मंदिर को लेकर बाबा श्री हरिभूमिया सिद्धपीठ न्यास के प्रधान न्यासी एमएल बाथम ने बताया कि मंदिर पर यह 95 वे वर्ष में मेला लगेगा। बंद काटने का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। ऐसा ही आयोजन नाका चंद्र बदनी पर होगा। वहां हिरा भूमिया समिति के अध्यक्ष दयाराम बघेल ने बताया कि यह आयोजन 100 वर्ष से हो रहा है। मेले में बड़ी संख्या में सर्प दंश और विष बेल से पीड़ित लोग पहुंचेंगे जिनके बंद काटे जाएंगे।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular