मुरैना मध्य प्रदेश: मुरैना जिले के पहाड़गढ़ ब्लॉक में सँगोरिया गाँव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पूर्व सरपंच की जमीन पर खुदाई चल रही थी और खुदाई के दौरान ही जमीन सोने चांदीे सिक्के उगलने लगी। जैसे ही सिक्के निकलने की सूचना प्रशासन और पुलिस की टीम के पास पहुंची तुरंत प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचा और वहां पर क्षेत्र को घेर लिया इसके बाद जो भी सिक्के मिले उसे पुलिस ने जब्त कर लिया लेकिन इस पूरे मामले में कुल कितने सिक्के मिले और कितने सिक्के गायब हुए इसको लेकर भी तमाम तरीकी चर्चाएं अब जोर पकड़ रही हैं।
संगोरिया गॉव पहाड़गढ़ मुख्यालय से 9 km दूर है। वहीं पूर्व सरपंच संतोषी लाल धाकड़ की पुरानी जमीन वो पुराना घर है। उसी के पास वे एक हनुमान मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। मंदिर निर्माण के लिए नींव खुदाई का काम चल रहा है नींव खुदाई के लिए जेसीबी के द्वारा खुदाई की जा रही थी इसी दौरान जब मिट्टी खोदी गई तो उसमें तमाम सिक्के जैसी वस्तुएं दिखाई दीं जब इन सिक्कों को साफ किया गया तो कुछ का रंग सोने जैसा पीला और कुछ का रंग चाँदी जैसा था। पुलिस का दावा है के उनकी जब्ती में 25 से तीस सिक्के हैं लेकिन ग्रामीणों की मानें तो वहाँ काफी बड़ी संख्या में सिक्के निकले हैं। जानकारी के मुताबिक पूर्व सर पंच संतोषी लाल भी पुलिस द्वारा साठ सिक्के ले जाने का दावा कर रहे हैं।
इस पूरे मामले में एक हकीकत यह भी सामने आ रही है कि संतोषी लाल। की खुदाई वाले स्पोर्ट से लगभग 1 km दूर नहर किनारे भी लगभग 15 सिक्के बिखरे हुए मिले हैं। और यह सिक्के इतनी दूर कैसे पहुंचे यह भी एक बड़ा संदेह पैदा कर रहे हैं। पूरी घटना में कई तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं कुछ ग्रामीणों। का यह भी कहना है कि मटके भर-भर के सिक्के निकले थे लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन जितने बड़े क्षेत्र में खुदाई हुई है और जिस तरह से यह सिक्के निकले हैं सिक्खों की संख्या कहीं अधिक हो इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

