Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsसरकारी एम्बुलेंस में नाबालिग से बलात्कार, नाबालिग के रिश्तेदार और एम्बुलेंस स्टाफ...

सरकारी एम्बुलेंस में नाबालिग से बलात्कार, नाबालिग के रिश्तेदार और एम्बुलेंस स्टाफ ने मिलकर दिया घटना को अंजाम

मऊगंज मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश में सरकारी एंबुलेंस समय समय पर मरीज को लेने न पहुंचे यह। एंबुलेंस के अंदर दवाओं और अन्य सुविधाओं की कमी हो। इस तरह की खबरें तो आपने खूब पढ़ी होंगे लेकिन यही एंबुलेंस अब बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों का माध्यम भी बन रही है। प्रदेश के मऊगंज जिले में चलती एम्बुलेंस में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है।  इस मामले की हकीकत हैरान करने वाली है क्योंकि घटना में न। केवल एंबुलेंस का स्टाफ बल्कि नाबालिग युवती के बहिन और जीजा भी शामिल हैं। नाबालिग युवती से दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हैरानी हो रही है। एक चलती एंबुलेंस में ही 16 साल की युवती से कथित तौर दुष्कर्म किया गया है। ये पूरी घटना मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से सामने आई है। पुलिस ने गुरुवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना बीते 22 नवंबर को हुई है।


पुलिस ने बताया है कि बीते 22 नवंबर को ‘108’ इमरजेंसी सेवा के तहत संचालित की जा रही एम्बुलेंस में दुष्कर्म की ये चौंकाने वाली घटना हुई है। इस घटना में शामिल चार आरोपियों में से चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने ये भी बताया है कि लड़की एम्बुलेंस में अपनी बहन और बहनोई के साथ यात्रा कर रही थी। हालांकि, उनमें से कोई भी मरीज नहीं था। तीनों के अलावा एंबुलेंस में चालक और उसका सहयोगी भी मौजूद थे।
खुलेआम होने वाली इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अब सरकारी एम्बुलेंस भी मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। एंबुलेंस में बलात्कार की घटना होना अपने आप में एक गंभीर मामला है। यहां यह सवाल भी खड़ा होता है। के इन सरकारी एंबुलेंस का स्टाफ क्या पुलिस वेरिफाईड है। उनको रखने से पहले उनका बैकग्राउंड चेक किया जाता है। इस तरह एंबुलेंस में यदि घटना होती है तो यह सवाल भी खड़ा होता है कि क्या वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा? एंबुलेंस की मॉनिटरिंग की जाती है। क्या एंबुलेंस में जीपीएस सिस्टम है जो यह बताएँ कि एंबुलेंस कहाँ कहाँ पर घूम रही है? एंबुलेंस में हुई इस जघन्य बलात्कार की घटना नहीं पूरी एंबुलेंस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular